निशांत करहाना फरीदाबाद ने 6 किलोमीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक।
40वीं हरियाणा राज्य क्रास कंट्री चैंपियनशिप का हुआ सफल आयोजन।
एक दिवसीय हरियाणा राज्य क्रास कंट्री चैंपियनशिप का शुभारंभ एथलेटिक्स हरियाणा के
एक दिवसीय हरियाणा राज्य क्रास कंट्री चैंपियनशिप का शुभारंभ एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह के द्वारा किया गया और उन्होंने बताया कि चैम्पियनशिप का आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा किए गए निर्धारित मानकों के अनुसार किया गया।
पुरुष वर्ग 10 किलोमीटर दौड में अवकाश सोनीपत ने स्वर्ण पदक,रोहित सोनीपत ने रजत पदक और अंकित सोनीपत ने कांस्य पदक जीता।
महिला वर्ग 10 किलोमीटर दौड में अंजलि कुरुक्षेत्र ने स्वर्ण पदक,अंजू हिसार ने रजत पदक और तनू चरखी दादरी ने कांस्य पदक जीता।
एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि 20 साल लडका वर्ग
8 किलोमीटर दौड में सुमित सोनीपत ने स्वर्ण पदक,अक्षय रोहतक ने रजत पदक अमृत रोहतक ने कांस्य पदक जीता।
20 साल लड़की 6 किलोमीटर दौड़ में आरजू जींद ने स्वर्ण पदक,मोनी पानीपत ने रजत पदक और आरती सोनीपत ने कांस्य पदक जीता।
18 साल लड़की 4 किलोमीटर दौड़ में वंदना पंचकूला ने स्वर्ण पदक, देवेंद्र कौर सिरसा ने रजत पदक और दुर्गा हिसार ने कांस्य पदक जीता।
18 साल लडका वर्ग 6 किलोमीटर में निशांत करहाना फरीदाबाद ने स्वर्ण पदक,अजय कुमार अम्बाला ने रजत पदक और हितेश हिसार ने कांस्य पदक जीता।
16 साल लडका वर्ग 2 किलोमीटर दौड़ में सौरव पानीपत ने स्वर्ण पदक,अजय सोनीपत ने रजत और शौर्य पानीपत ने कांस्य पदक जीता।
लड़की वर्ग 2 किलोमीटर दौड़ में आरजू रोहतक ने स्वर्ण पदक,गुंजन हिसार ने रजत पदक और प्राची झज्जर ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
चैंपियनशिप के समापन समारोह के मुख्य अतिथि संदीप कौशिक चेयरमैन सनराइज इंटरनेशनल स्कूल कुंडली सोनीपत, जितेंद्र बांगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा,कुलदीप अहलावत वरिष्ठ संयुक्त सचिव, जसवंत सिवाच कोषाध्यक्ष,विकास गहलावत सदस्य,डाक्टर परवीन कुमार एथलेटिक्स कोच, राममेहर बूरा सदस्य और अजय सहरावत एथलेटिक्स कोच एवं अमित गहलावत खेल प्रशिक्षक सनराइज इंटरनेशनल स्कूल के द्वारा सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए गए।
24 जनवरी 2026 को नेशनल क्रास कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन रांची झारखंड में किया जाना प्रस्तावित है।



