Faridabad news शहर को स्वच्छ और हरा भरा रखना हम सब की जिम्मेदारी-विधायक मूलचंद शर्मा
विधानसभा के वार्ड 40 से सफाई अभियान की शुरुआत की। इसके अलावा वार्ड 15 और 36 में भी महा सफाई अभियान किया गया।
बल्लभगढ़। विधानसभा के वार्ड 40 से सफाई अभियान की शुरुआत की। इसके अलावा वार्ड 15 और 36 में भी महा सफाई अभियान किया गया।
विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंo मूलचंद शर्मा ने की स्वच्छ फरीदाबाद ग्रीन फरीदाबाद की मुहिम को आगे बढ़ाने की शुरुआत की। इस मौके पर वार्ड के पार्षद पवन यादव,जॉइंट कमिश्नर करण भदौरिया, टिपरचंद शर्मा,पार्षद रवि भगत,नवीन चेची,पार्षद सोनू वैष्णव,पार्षद संगीता ज्ञानेंद्र भारद्वाज, सहायक सफाई निरीक्षक अजीत रावत,स्वराज भाटी,सुषमा यादव, पीएल शर्मा,राजेंद्र शर्मा,सतवीर वैष्णव, सचिन गर्ग,शिवानी दीक्षित, जगजीत ढिल्लों, कर्मवीर सिंह, तेजपाल शर्मा सहित सेक्टर 3 के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा पार्षद कुलदीप शाहनी और जॉइंट कमिश्नर राजेश कुमार के नेतृत्व में ओल्ड जॉन में वार्ड 36 में मेगा सफाई अभियान की शुरुआत की गई। यहां पर सफाई निरीक्षक जगवीर सिंह भी मौजूद रहे। इसके अलावा वार्ड 15 में सरदार जसवंत सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। इस मौके पर सफाई निरीक्षक हरवीर रावत सहित वार्ड के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



