Hansi News: हरियाणा के अनेक जिलों में पानी के संकट के चलते हालात गंभीर हुए : राजेन्द्र सोरखी

सरकार समय रहते कारगर कदम उठाकर पर्याप्त पानी उपलब्ध कराए : राजेन्द्र सोरखी

Desh Rojana
On

भीषण गर्मी के कारण प्रदेश के कई जिलों में पानी का भारी संकट पैदा हो गया है, जिससे लोग टैंकरों के पीछे भागने और गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। यह स्थिति मई-जून की गर्मी में पानी की मांग बढऩे और सप्लाई में लापरवाही के कारण उत्पन्न हुई है।

हांसी: भीषण गर्मी के कारण प्रदेश के कई जिलों में पानी का भारी संकट पैदा हो गया है, जिससे लोग टैंकरों के पीछे भागने और गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। यह स्थिति मई-जून की गर्मी में पानी की मांग बढऩे और सप्लाई में लापरवाही के कारण उत्पन्न हुई है। लोगों में पर्याप्त पानी न मिलने से हाहाकार मचा हुआ है। प्रेस को जारी बयान में आम आदमी पार्टी के हांसी जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सोरखी ने कहा कि हिसार व हांसी जिले की बात करें तो हांसी के चानौत गांव और हिसार के आदमपुर जलघर में पानी की बदहाल स्थिति पर अधिकारियों को चार्जशीट और निलंबित तक होना पड़ा है। बावजूद इसके पानी की समस्या बरकरार है।
1004165218
आम आदमी पार्टी के हांसी जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सोरखी
राजेन्द्र सोरखी ने कहा कि चानौत गांव में पानी की समस्या बारे ग्रामीणों के धरने पर पहुंचने के बाद हांसी के विधायक को अपनी नाकामी के कारण खरी-खोटी सुननी पड़ी। ग्रामीणों ने 12 सवाल दागते हुए विधायक से उनके द्वारा किये गये वायदों बारे जवाब मांगा तो विधायक महोदय बिना जवाब दिये वहां से खिसक गये। गांव के सुधार के लिये गत विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने गांव वासियों को बरगलाने का काम किया। वायदों की झड़ी लगाकर उनसे वोट ले लिये और फिर गांव की ओर मुडकऱ भी नहीं देखा। उल्लेखनीय है कि सरकार ने 2022 में पूरे हांसी क्षेत्र को पूर्ण रुप से हर घर में जल पहुंचाने का दावा किया था जबकि जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। अब जब गांव चानौत के सैंकड़ों लोग पानी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं तो विधायक अब भी पानी की समस्या दूर करने में नाकाम रहे हैं। गांव वासियों में विधायक के प्रति भारी रोष है।
आप हांसी के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सोरखी ने कहा कि हिसार जिले में, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव और शहर में पेयजल संकट की दोहरी समस्या बनी हुई है। कुलेरी जैसे गांवों में महीनों तक गंभीर जलभराव के बाद अब जाकर बुवाई शुरू हुई है, जबकि नहर में प्रदूषित पानी के कारण पेयजल आपूर्ति एक दिन छोड़कर की जा रही है। अन्य अनेक गांवों में आज भी जलभराव की समस्या बनी हुई है। सरकार की कृषि विरोधी नीतियों के कारण किसानों की हालत किसी से छिपी नहीं हुई है। किसी जिले में पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई नहीं है तो कई जिलों में गंदे पानी के कारण लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। राजेन्द्र सोरखी ने कहा कि सरकार को समय रहते कारगर कदम उठाकर प्रदेश वासियों को शुद्ध पेयजल व सिंचाई के लिये भरपूर मात्रा में पानी उपलब्ध करवाना चाहिये अन्यथा आम आदमी पार्टी जनता के साथ मिलकर सडक़ों पर आने के लिये मजबूर होगी।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad