Faridabad News : नशे को न, जीवन को हाँ के स्वरों से गुंजा संस्थान

Desh Rojana
On

हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, भारतीय पुलिस सेवा तथा उप पुलिस महानिरीक्षक सह संयुक्त पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद राजेंद्र कुमार मीणा, भारतीय पुलिस सेवा के दिशा-निर्देशन में हरियाणा में नशे के विरुद्ध निरंतर जागरूकता कार्यक्रम भी किये जा रहे हैं।

फरीदाबाद। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, भारतीय पुलिस सेवा तथा उप पुलिस महानिरीक्षक सह संयुक्त पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद राजेंद्र कुमार मीणा, भारतीय पुलिस सेवा के दिशा-निर्देशन में हरियाणा में नशे के विरुद्ध निरंतर जागरूकता कार्यक्रम भी किये जा रहे हैं। a

इस कड़ी में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ओल्ड फरीदाबाद में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा साइकिल यात्रा के माध्यम से संस्थान पहुंचे। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि युवा नशे से दूर रहेंगे तो परिवार, समाज और राष्ट्र सुदृढ़ होगा। डॉ. वर्मा ने गीत, कविता और संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया। उन्होंने कहा— “नशा है नाश करो विश्वास, नशामुक्त हरियाणा—जहां दूध-दही का खाना। नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो, हुक्के वाली चिलम फोड़ो।” उन्होंने युवाओं से कहा कि यदि नशा होता अच्छा तो माँ कहती खा बच्चा। यदि नशा होता अच्छा तो पिता कहता ले पे क्यों करता है चिंता अपना जीवन जी। लेकिन नहीं ऐसा कदापि नहीं होता।

उन्होंने शिक्षा के महत्व पर अपनी काव्य पंक्तियां प्रस्तुत करते हुए कहा— “शिक्षा बिना कभी कोई बन सकता नहीं सत्पात्र, शिक्षा बिना कल्याण की आशा, दुराशा मात्र है।” उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में ऐसे कर्म करें जो धर्म पर टिके हों, क्योंकि धर्म वही है जिसमें सबका भला हो।

उन्होंने गीत के माध्यम से युवाओं को संदेश दिया— “मेरे बच्चों, नशा मत करो, नशा मत रखो, नशा मत चुनो; बुरी है बुराई, नशा है बुराई।” कार्यक्रम के दौरान नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प भी दिलाया गया। डॉ. वर्मा ने नशे से संबंधित किसी भी समस्या या सूचना के लिए राष्ट्रीय मानस हेल्पलाइन 1933 तथा हरियाणा हेल्पलाइन 90508-91508 की जानकारी दी और विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने मित्रों एवं परिवार को भी नशे के विरुद्ध जागरूक करने का आह्वान किया। अंत में शपथ ग्रहण करवाई गयी। 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad