Palwal/Hodal News: तीन दिनों से बदमाश कर रहे परिवार पर जानलेवा हमला, पीड़ित पुलिस की कार्यशैली पर लगा रहे प्रश्नचिन्ह
कस्बा हसनपुर में एक परिवार पर बाजार में सामान लेने के दौरान दो लोगों के बीच हुई मारपीट के बाद पीछे से घर पहुंचे बदमाशों ने पहले एक महिला के साथ मारपीट की फिर दोबारा घर में घुसकर पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। इतने से भी जब बदमाशों का मन नहीं भरा तो दूसरे दिन फिर से पीड़ित परिवार पर जानलेवा हमला कर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है।
होडल: कस्बा हसनपुर में एक परिवार पर बाजार में सामान लेने के दौरान दो लोगों के बीच हुई मारपीट के बाद पीछे से घर पहुंचे बदमाशों ने पहले एक महिला के साथ मारपीट की फिर दोबारा घर में घुसकर पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। इतने से भी जब बदमाशों का मन नहीं भरा तो दूसरे दिन फिर से पीड़ित परिवार पर जानलेवा हमला कर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है।

पीड़ित साहबू निवासी मेव कॉलोनी हसनपुर ने बताया कि 5 अक्टूबर की शाम को उसका बेटा शाहरुख बाजार से सामान लेने गया जहां उसके साथ मुस्तफा पुत्र पप्पू ने उसके साथ मारपीट की और गलिया दी जिनसे बच कर शाहरुख बाजार से बचकर भाग गया। इसके बाद मुस्तफा मेरे घर पहुंचा और घर में अकेली मौजूद मेरी पत्नी के साथ मारपीट की और गंदी गालिया देकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद 6 अक्टूबर की दोपहर को मेरे दूसरे बेटे साजिद जोकि ईंट भट्टे पर मजदूरी का कार्य करता है उसके कार्यस्थल पर लाला,बंटी, शादिम पुत्र अनीस, सद्दाम, मुस्तफा, हन्नी आदि ने लाठी डंडो से मारपीट कर अधमरा कर दिया। जहां अन्य लोगों ने उपरोक्त आरोपियों से मेरे बेटे को बचाया तो उन्होंने उसे गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। इस घटना के दौरान उपरोक्त आरोपी मेरे घर में लाठी, डंडा, चाकू आदि लेकर रात में मेरे घर में घुस गए और मेरे परिवार के लोगों से मारपीट कर जानलेवा हमला किया जिसमें बंटी ने मेरे भतीजे परवेज की कमर में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना में मेरे भाई, भतीजे, भतीजी, पत्नी, पुत्र सहित मुझे भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पीड़ित ने बताया कि तीन दिनों से हमारा परिवार दहशत में जीवन जीने को मजबूर है क्योंकि तीन दिनों से लगातार पुलिस को शिकायत देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही आरोपियों के खिलाफ नहीं की जिस कारण आरोपियों के हौसले बुलंद है और वह लगातार हमारे परिवार के लोगों पर हमला कर रहे है। पीड़ित का कहना है कि अगर पुलिस हमारी पहली ही शिकायत पर कोई कार्यवाही करती तो हमारे ऊपर यह जानलेवा हमले लगातार नहीं होते। जिस कारण पीड़ित परिवार के लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त है और वह पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे है।

About The Author
संबंधित समाचार



