Faridabad News : वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ 8 अक्टूबर को फरीदाबाद में कांग्रेस का विरोध मार्च : पर्ल चौधरी

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जिला कांग्रेस की बैठक लेकर सौंपी जिम्मेदारी

Desh Rojana
On

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर फरीदाबाद में इंडिया गठबंधन के बैनर तले वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ 8 अक्टूबर को जोरदार विरोध मार्च किया जाएगा।

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर फरीदाबाद में इंडिया गठबंधन के बैनर तले वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ 8 अक्टूबर को जोरदार विरोध मार्च किया जाएगा। ओल्ड फरीदाबाद स्थित चांदी वाली धर्मशाला से शुरू होने वाला यह विरोध मार्च पथवारी मंदिर तक पहुंचेगा। पर्ल चौधरी आज सैक्टर-9 स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय पर इंडिया गठबंधन की बैठक लेने के उपरांत आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रही थी। dइस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने पर्ल चौधरी का शॉल पहनाकर व बुक्के देकर स्वागत किया। महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पर्ल चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव आयोग की निष्पक्षता और विश्वसनीयता सर्वोपरि है। कांग्रेस एवं विपक्षी दलों द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की जो मांग की जा रही है, ऐसे में उसे स्वीकार करते हुए उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा पूर्व में लिए गए ऐसे सभी निर्णय, जिन पर विपक्षी दलों ने गंभीर सवाल उठाए हैं, उन्हें वापस लिया जाना चाहिए तथा चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए। पर्ल चौधरी ने कहा कि यदि चुनाव प्रक्रिया पर जनता का विश्वास प्रभावित हुआ है और देश व प्रदेश में ऐसी सरकारें बनी हैं जिनकी वैधता पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं, तो सरकारों को नैतिकता के आधार पर हरियाणा विधानसभा और केंद्र की लोकसभा को भंग कराकर निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव करवाने चाहिए। जनता को अपने मताधिकार के माध्यम से अपनी सरकार चुनने का पूरा अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने जिले के सभी कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 8 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लोकतंत्र, संविधान और मतदाता के अधिकारों की रक्षा की इस लड़ाई को मजबूत करें। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि देश और प्रदेश में बनी सरकार वोट चोरी से बनी सरकार है, इसलिए उन्हें जनहित से कोई लेना-देना नहीं, आज हर वर्ग दुखी व पीडि़त, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिला कांग्रेस कमेटी इंडिया गठबंधन के इस प्रदर्शन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी और भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बनेगें। इस मौके पर विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, समाजवादी पार्टी के हरियाणा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह भाटी एडवोकेट, रोहताश यादव लीगल सेल समाजवादी पार्टी, सीपीआई के नेता आरएन सिंह, सीपीएम के नेता शिव प्रसाद, मिथलेश प्रसाद पूर्व सचिव सीपीएम, पूर्व विधायक नीरज शर्मा, तिगांव से कांग्रेस प्रत्याशी रहे रोहित नागर, विनोद कौशिक चेयरमैन, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास दायमा, मनोज अग्रवाल, संगठन महासचिव अशोक रावल, कोषाध्यक्ष डा.सौरभ शर्मा, अनिल शर्मा, उमेश कौशिक, विकास फागना बल्लभगढ़, एन.के. शर्मा, प्रियंका अग्रवाल, हेमलता शर्मा, राहुल सरदाना, सुनीता फागना, गजना लाम्बा, सरला भमोत्रा, शालिनी चोपड़ा, दिनेश शर्मा, सुन्दर नेताजी, प्रेम यादव, उपकार सिंह, पीयूष, पंकज कश्यप, कमल, मनीष बौद्ध सहित अन्य इंडिया गठबंधन व कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Faridabad News : वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ 8 अक्टूबर को फरीदाबाद में कांग्रेस का विरोध मार्च : पर्ल चौधरी
Faridabad News : अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ में “व्यक्तिगत वित्त प्रबंधन: स्मार्ट वित्तीय योजना के लिए एक व्यावहारिक मार्गदर्शिका” विषय पर कार्यशाला आयोजित
Palwal News : सेवा सेतु कैंपों से पात्र परिवारों को घर द्वार के नजदीक मिल रहा सरकार की अंत्योदय उत्थान योजनाओं का लाभ
Palwal News : बैंकर्स क्लब इंडिया फाउंडेशन ने महिलाओं को बचत, निवेश, बीमा और डिजिटल सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Palwal News : ईमानदार सोच और जनभागीदारी से बदल रही ग्राम पंचायत ततारपुर की तस्वीर