Palwal News : अन्नदाताओं की सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर

अटल किसान कैंटीन में भोजन की गुणवत्ता जांची, शौचालयों की स्वच्छता व्यवस्था का किया निरीक्षण

Desh Rojana
On

हरियाणा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने मंगलवार को उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, पलवल मार्केट कमेटी के चेयरमैन पंकज विरमानी सहित संबंधित अधिकारियों के साथ पलवल स्थित अनाज मंडी का दौरा कर चालू फसल खरीद सीजन के तहत किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया।

हरियाणा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने मंगलवार को उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, पलवल मार्केट कमेटी के चेयरमैन पंकज विरमानी सहित संबंधित अधिकारियों के साथ पलवल स्थित अनाज मंडी का दौरा कर चालू फसल खरीद सीजन के तहत किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों की बैठक भी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। h

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि हरियाणा सरकार फसल खरीद प्रक्रिया के दौरान अन्नदाताओं को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है। अनाज मंडियों में किसानों को अपनी फसल बेचने के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी सुविधा एवं सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने अनाज मंडी में फसल में नमी की जांच सहित इलेक्ट्रॉनिक कांटे व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि फसल खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों और आढ़तियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मंडी में आने वाले प्रत्येक किसान के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और खरीद प्रक्रिया को समयबद्ध एवं सुचारू रूप से पूरा करवाया जाए। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि मंडियों में फसल खरीद प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित और पारदर्शी होनी चाहिए। किसानों को गेट पास, फसल खरीद, उठान और भुगतान सहित किसी भी प्रक्रिया में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को मंडी में नियमित निगरानी रखने तथा किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अनाज मंडी में शौचालयों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर अटल किसान कैंटीन में भी पहुंचे। उन्होंने किसानों को उपलब्ध करवाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की स्वयं जांच की। उन्होंने कैंटीन में भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को कैंटीन में स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाया जाए और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और सीजन में कैंटीन संचालित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Faridabad News : वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ 8 अक्टूबर को फरीदाबाद में कांग्रेस का विरोध मार्च : पर्ल चौधरी
Faridabad News : अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ में “व्यक्तिगत वित्त प्रबंधन: स्मार्ट वित्तीय योजना के लिए एक व्यावहारिक मार्गदर्शिका” विषय पर कार्यशाला आयोजित
Palwal News : सेवा सेतु कैंपों से पात्र परिवारों को घर द्वार के नजदीक मिल रहा सरकार की अंत्योदय उत्थान योजनाओं का लाभ
Palwal News : बैंकर्स क्लब इंडिया फाउंडेशन ने महिलाओं को बचत, निवेश, बीमा और डिजिटल सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Palwal News : ईमानदार सोच और जनभागीदारी से बदल रही ग्राम पंचायत ततारपुर की तस्वीर