Panchkula News: हरियाणा के पांच लाख किसान क्रेडिट कार्ड धारकों का होगा दुर्घटना बीमा
पचास हजार रुपये तक बीमा कवर, किसान को देने होंगे सिर्फ 63 पैसे
हरियाणा के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) धारक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा राज्य सहकारी अपेक्स बैंक (हरको बैंक) ने 'व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना' लागू की है। इसके तहत प्रदेश के करीब पांच लाख केसीसी धारक किसानों को 50 हजार रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा।
पंचकूला: हरियाणा के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) धारक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा राज्य सहकारी अपेक्स बैंक (हरको बैंक) ने 'व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना' लागू की है। इसके तहत प्रदेश के करीब पांच लाख केसीसी धारक किसानों को 50 हजार रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा।

सोमवार को हरको बैंक के प्रबंध निदेशक सुशील सारवान की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस योजना को अंतिम रूप दिया गया। हरको बैंक ने केंद्रीय सहकारी बैंकों और इफको टोकियो सामान्य बीमा कंपनी के साथ वर्ष 2026-27 के लिए यह समझौता किया है। इस बीमा योजना का कुल प्रीमियम 1.90 रुपये प्रति किसान है। इसमें से 1.27 रुपये बैंक खुद वहन करेगा, जबकि किसान को महज 63 पैसे देने होंगे।
किसी दुर्घटना में मृत्यु, पूर्ण स्थायी विकलांगता, दोनों आंखें या दोनों अंग खोने पर 50 हजार रुपये मिलेंगे। वहीं एक आंख या एक अंग की क्षति होने पर 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। दुर्घटना होने की स्थिति में 120 दिनों के भीतर संबंधित बीमा कंपनी को सूचित करना अनिवार्य होगा। क्लेम फॉर्म के साथ पुलिस रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट (मृत्यु के मामले में), कानूनी उत्तराधिकारी का विवरण और बैंक खाते के दस्तावेज जमा कराने होंगे।

About The Author
संबंधित समाचार



