Palwal News : वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ के तहत 8 अक्टूबर को पलवल में होगा विशाल विरोध प्रदर्शन: नेत्रपाल अधाना

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन करेगा प्रदर्शन, चुनावी प्रक्रिया में धांधली के आरोपों पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

Desh Rojana
On

कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ और ‘लोकतंत्र बचाओ’ सप्ताह के तहत आगामी 8 अक्टूबर को पलवल में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन इंडिया गठबंधन के बैनर तले आयोजित होगा।

कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ और ‘लोकतंत्र बचाओ’ सप्ताह के तहत आगामी 8 अक्टूबर को पलवल में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन इंडिया गठबंधन के बैनर तले आयोजित होगा। ff

प्रदर्शन का नेतृत्व हरियाणा कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र भारद्वाज करेंगे। इस दौरान इंडिया गठबंधन के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता चुनावी प्रक्रिया में कथित धांधली और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाएंगे। यह जानकारी मंगलवार को पलवल में ओमेक्स सिटी स्थिति कांग्रेस जिला कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कहा कि देश का लोकतंत्र तभी मजबूत रह सकता है, जब चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय हो। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर लगातार गंभीर सवाल उठ रहे हैं और इन सवालों का जवाब देश की जनता को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी कीमत पर मतदाता के अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था से समझौता नहीं होने देगी। अधाना ने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान केवल कांग्रेस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक अपने मत का स्वतंत्र और निष्पक्ष इस्तेमाल कर सके, यह सुनिश्चित करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। यदि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं तो उनकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 8 अक्टूबर को पलवल जिला कांग्रेस द्वारा “वोट चोर गद्दी छोड़” के तहत विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत अंबेडकर पार्क, सरलागढ़, पलवल में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ होगी। इसके बाद कांग्रेस नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते हुए हाईवे स्थित किठवाड़ी चौक पहुंचेंगे, जहां विरोध प्रदर्शन का समापन किया जाएगा उन्होंने कहा कि प्रदर्शन केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को यह स्पष्ट संदेश देगा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए सडक़ से लेकर सदन तक संघर्ष करने को तैयार हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में शामिल होकर इसे सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन लोकतंत्र, संविधान और मतदाता के अधिकारों की आवाज को मजबूती देने का काम करेगा। जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव आयोग की निष्पक्षता और विश्वसनीयता सर्वोपरि है। कांग्रेस एवं विपक्षी दलों द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की जो मांग की जा रही है, उसे स्वीकार करते हुए उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा पूर्व में लिए गए ऐसे सभी निर्णय, जिन पर विपक्षी दलों ने गंभीर सवाल उठाए हैं, उन्हें वापस लिया जाना चाहिए तथा चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव प्रक्रिया पर जनता का विश्वास प्रभावित हुआ है और देश व प्रदेश में ऐसी सरकारें बनी हैं जिनकी वैधता पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं, तो सरकारों को नैतिकता के आधार पर हरियाणा विधानसभा और केंद्र की लोकसभा को भंग कराकर निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव करवाने चाहिए। जनता को अपने मताधिकार के माध्यम से अपनी सरकार चुनने का पूरा अवसर मिलना चाहिए।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Faridabad News : वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ 8 अक्टूबर को फरीदाबाद में कांग्रेस का विरोध मार्च : पर्ल चौधरी
Faridabad News : अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ में “व्यक्तिगत वित्त प्रबंधन: स्मार्ट वित्तीय योजना के लिए एक व्यावहारिक मार्गदर्शिका” विषय पर कार्यशाला आयोजित
Palwal News : सेवा सेतु कैंपों से पात्र परिवारों को घर द्वार के नजदीक मिल रहा सरकार की अंत्योदय उत्थान योजनाओं का लाभ
Palwal News : बैंकर्स क्लब इंडिया फाउंडेशन ने महिलाओं को बचत, निवेश, बीमा और डिजिटल सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Palwal News : ईमानदार सोच और जनभागीदारी से बदल रही ग्राम पंचायत ततारपुर की तस्वीर