Faridabad News : कलाकार कई दिनों के कड़े अभ्यास के बाद अपनी कला का जादू दर्शकों को दिखाने को आतुर- हरीश चन्द्र आजाद

Desh Rojana
On

श्री धार्मिक लीला कमेटी के निर्देशक हरीश आजाद ने बताया कि कलाकार कई दिनों के कड़े अभ्यास के बाद अपनी कला का जादू दर्शकों को दिखाने के लिए आतुर हैं।

फरीदाबाद। श्री धार्मिक लीला कमेटी के निर्देशक हरीश आजाद ने बताया कि कलाकार कई दिनों के कड़े अभ्यास के बाद अपनी कला का जादू दर्शकों को दिखाने के लिए आतुर हैं। आजाद ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी मंच की सजावट और दरबार में बहुत कुछ आधुनिक दिखेगा। जिसके लिए तकनिकी निर्देशक हरभजन सिंह व क्रिऐटिव निर्देशक पंकज खरबन्दा खूब मेहनत रहे हैं। aहरीश आजाद ने बताया कि रात को रावण व अंगद कलाकारों का अभ्यास किया गया। अंगद ने रावण के दरबार में पॉव जमाने का अभ्यास किया। रावण का किरदार निभा रहे तेजीन्द्र खरबन्दा जोकि एक अद्धभुत कला के धनी हैं, उन्होंने अपनी आवाज व कला को और ज्यादा निखारा तो वहीं अंगद का अभिनय कर रहे हार्दिक बत्रा ने अपनी क्रोधित शैली में संवादों का अभ्यास किया। मेघनाद का रोल कर रहे राजू खरबन्दा ने अपनी अलग शैली में अभिनय करने का अभ्यास किया तो कुम्भकर्ण के किरदार में दीपक नागपाल ने अपनी कला को कड़े अभ्यास से निखारा।रावण का संवाद- नहीं शक्ति थी तुझमे तो तू मेरे पास आ जाता, मैं तेरे बाप का बदला उसी क्षण लेके दिखलाता। जिसके जवाब में अंगद का संवाद- ये पीछे से फिक्र करना मुझे बदला दिलाने की, कोई तरकीब सोच रावण तू अपनी जान बचाने की पर बार बार अभ्यास किया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Faridabad News : वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ 8 अक्टूबर को फरीदाबाद में कांग्रेस का विरोध मार्च : पर्ल चौधरी
Faridabad News : अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ में “व्यक्तिगत वित्त प्रबंधन: स्मार्ट वित्तीय योजना के लिए एक व्यावहारिक मार्गदर्शिका” विषय पर कार्यशाला आयोजित
Palwal News : सेवा सेतु कैंपों से पात्र परिवारों को घर द्वार के नजदीक मिल रहा सरकार की अंत्योदय उत्थान योजनाओं का लाभ
Palwal News : बैंकर्स क्लब इंडिया फाउंडेशन ने महिलाओं को बचत, निवेश, बीमा और डिजिटल सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Palwal News : ईमानदार सोच और जनभागीदारी से बदल रही ग्राम पंचायत ततारपुर की तस्वीर