Palwal News : बैंकर्स क्लब इंडिया फाउंडेशन ने महिलाओं को बचत, निवेश, बीमा और डिजिटल सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
बैंकर्स क्लब इंडिया फाउंडेशन से दिनेश कुमारी प्रोग्राम कॉर्डिनेटर नेहरयाना ग्रामीण आजीविका मिशन की shg दीदियों को वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम प्रशिक्षण का संचालन करते हुए बजट, बचत, निवेश, ऋण, डिजिटल फिरोड़ एवं डिजिटल बैंकिंग का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना रहा।

बैंकर्स क्लब इंडिया फाउंडेशन की को फाउंडर बरनाली दास कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ने SHG दीदीयों को AI LAXMI के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि AI LAXMI के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न वित्तीय योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने महिलाओं से डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित एवं सही तरीके से उपयोग करने तथा उपलब्ध वित्तीय सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। बैंकर्स क्लब इंडिया फाउंडेशन के प्रोग्राम हेड रजा उर्फ रूहमान ने SHG महिलाओं को विभिन्न वित्तीय एवं सरकारी योजनाओं से अवगत कराया और योजनाओं का लाभ लेने के लिए सही जानकारी एवं आवश्यक दस्तावेजों के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं पंजाब नेशनल बैंक के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दर्शन लाल भल्ला जी ने महिलाओं को साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने OTP, PIN, पासवर्ड एवं बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी। इसके अतिरिक्त पंजाब नेशनल बैंक द्वारा संचालित स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र के डायरेक्टर अशोक ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार एवं उद्योग संबंधी प्रशिक्षण की जानकारी दी।

About The Author
संबंधित समाचार