Palwal News : महाकाल जिम में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज द्वारा धौलागढ़ मोड़ स्थित महाकाल जिम स्पोर्ट्स एंड फिटनेस क्लब में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पलवल। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज द्वारा धौलागढ़ मोड़ स्थित महाकाल जिम स्पोर्ट्स एंड फिटनेस क्लब में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देना तथा समाज में पौधारोपण के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।कार्यक्रम का संयोजन डॉ. विकास मित्तल, अल्पना मित्तल एवं महाकाल जिम की निदेशक योगेश चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मार्केट कमेटी चेयरमैन पंकज विरमानी सहित भाजपा महिला अध्यक्ष आशा भारद्वाज, जिला महामंत्री भावना ऐलावत, जिला सचिव रमन कुमारी, अशोक चौधरी, कृष चौधरी एवं यशांक चौधरी ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि पंकज विरमानी एवं उपस्थित अतिथियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधा लगाकर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी लेनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर भविष्य मिल सके। डॉ. विकास मित्तल एवं अल्पना मित्तल ने संयुक्त रूप से कहा कि पौधारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि लगाए गए पौधों को वृक्ष बनने तक उनका संरक्षण और पालन-पोषण करना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण भी समाजसेवा का ही एक महत्वपूर्ण रूप है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से रक्तदान, नेत्रदान, स्वास्थ्य जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से जन्मदिन, वर्षगांठ एवं अन्य शुभ अवसरों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया। महाकाल जिम की निदेशक योगेश चौधरी ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण बेहद जरूरी है। पौधे हमें ऑक्सीजन देने के साथ-साथ पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पौधारोपण अभियान को निरंतर जारी रखते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ना समय की आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाने के साथ उसकी देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

About The Author
संबंधित समाचार



