Palwal News : सेवा सेतु कैंपों से पात्र परिवारों को घर द्वार के नजदीक मिल रहा सरकार की अंत्योदय उत्थान योजनाओं का लाभ

खंड बडौली में आयोजित कैंप में विभागों ने स्टॉल लगाकर दी योजनाओं की जानकारी

Desh Rojana
On

हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार को उपमंडल पलवल के खंड बडौली में उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में ‘सेवा सेतु कैंप’ और मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना से संबंधित शिविर का आयोजन किया गया।

हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार को उपमंडल पलवल के खंड बडौली में उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में ‘सेवा सेतु कैंप’ और मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना से संबंधित शिविर का आयोजन किया गया। cc

कैंप में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय सेवाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को आवेदन प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया गया। एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने कहा कि ‘सेवा सेतु कैंप’ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अंत्योदय उत्थान की सोच को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन कैंपों के माध्यम से पात्र परिवारों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी, पात्रता संबंधी मार्गदर्शन तथा आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इससे नागरिकों का समय और श्रम बचने के साथ-साथ सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को भी बढ़ावा मिल रहा है। एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अभियान के दौरान नागरिकों को ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी’ योजना सहित मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, स्वरोजगार, कौशल विकास, ऋण सुविधा तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया के बारे में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार 8 अक्टूबर को गांव बडौली (महाग्राम) में व शुक्रवार 9 अक्टूबर को गांव घोड़ी (महाग्राम) में सेवा सेतु शिविर और मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 से संबंधित मेले आयोजित किए जाएंगे। सेवा सेतु कैंप में क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं एवं सरकारी सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। विभागीय स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुसार उन्हें संबंधित योजनाओं का लाभ लेने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित किए जा रहे सेवा सेतु कैंपों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाकर उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Faridabad News : वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ 8 अक्टूबर को फरीदाबाद में कांग्रेस का विरोध मार्च : पर्ल चौधरी
Faridabad News : अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ में “व्यक्तिगत वित्त प्रबंधन: स्मार्ट वित्तीय योजना के लिए एक व्यावहारिक मार्गदर्शिका” विषय पर कार्यशाला आयोजित
Palwal News : सेवा सेतु कैंपों से पात्र परिवारों को घर द्वार के नजदीक मिल रहा सरकार की अंत्योदय उत्थान योजनाओं का लाभ
Palwal News : बैंकर्स क्लब इंडिया फाउंडेशन ने महिलाओं को बचत, निवेश, बीमा और डिजिटल सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Palwal News : ईमानदार सोच और जनभागीदारी से बदल रही ग्राम पंचायत ततारपुर की तस्वीर