New Delhi News: पूर्व सीजेआई ने किया जस्टिस मुइयां की टिप्पणी का विरोध

जस्टिस गवई बोले मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन, एसआईआर प्रक्रिया पर बयान मर्यादा के खिलाफ

Desh Rojana
On

पूर्व सीजेआई बीआर गवई और दिल्ली हाईकोर्ट के दो रिटायर्ड जजों ने सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्जल भुइयां की टिप्पणी की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि एसआईआर का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं। जस्टिस गवई ने सोमवार को कहा कि किसी लंबित मामले पर सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज को सार्वजनिक टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने इसे न्यायिक मर्यादा के खिलाफ बताया।

नई दिल्ली: पूर्व सीजेआई बीआर गवई और दिल्ली हाईकोर्ट के दो रिटायर्ड जजों ने सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्जल भुइयां की टिप्पणी की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि एसआईआर का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं। जस्टिस गवई ने सोमवार को कहा कि किसी लंबित मामले पर सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज को सार्वजनिक टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने इसे न्यायिक मर्यादा के खिलाफ बताया।

WhatsApp Image 2026-10-06 at 11.58.09 AM

जस्टिस भुइयां ने रविवार को एनएएलएसएआर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ में 19वीं जस्टिस बोध राज साहनी मेमोरियल मूट कोर्ट प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाषण दिया था। उन्होंने कहा था कि लाखों भारतीय नागरिकों को वोट देने के अधिकार से वंचित करने वाली कोई भी प्रक्रिया मूल रूप से मनमानी है। यह संवैधानिक व्यवस्था को नकारने जैसी है।

जस्टिस भुइयां ने कहा था कि संविधान नागरिकों के दो वर्ग नहीं बनाता। एक वर्ग वोट देने के अधिकार वाला और दूसरा बिना वोटिंग अधिकार वाला नहीं हो सकता। उन्होंने कहा था कि ऐसी प्रक्रिया को किसी भी तरह की 'व्हाट अबाउटरी' से सही नहीं ठहराया जा सकता। गवई ने कहा, न्यायिक मर्यादा उन्हें उस मामले पर टिप्पणी करने की इजाजत नहीं देती, जो अदालत में विचाराधीन है। सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज को ऐसे मुद्दे पर बयान नहीं देना चाहिए, जिस पर उसी अदालत में सुनवाई चल रही हो। गवई की राय से दिल्ली हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज एसएन ढींगरा और आरएस सोढ़ी भी सहमत रहे

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Faridabad News : वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ 8 अक्टूबर को फरीदाबाद में कांग्रेस का विरोध मार्च : पर्ल चौधरी
Faridabad News : अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ में “व्यक्तिगत वित्त प्रबंधन: स्मार्ट वित्तीय योजना के लिए एक व्यावहारिक मार्गदर्शिका” विषय पर कार्यशाला आयोजित
Palwal News : सेवा सेतु कैंपों से पात्र परिवारों को घर द्वार के नजदीक मिल रहा सरकार की अंत्योदय उत्थान योजनाओं का लाभ
Palwal News : बैंकर्स क्लब इंडिया फाउंडेशन ने महिलाओं को बचत, निवेश, बीमा और डिजिटल सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Palwal News : ईमानदार सोच और जनभागीदारी से बदल रही ग्राम पंचायत ततारपुर की तस्वीर