Narnaul News: हरियाणा कांग्रेस का ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’, 8 अक्टूबर को सभी जिलों में निकलेगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ रोष मार्च
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 2 से 8 अक्टूबर तक 'लोकतंत्र बचाओ सप्ताह' के अंतर्गत ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 8 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिलों में 'इंडिया' गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ मिलकर विशाल रोष मार्च आयोजित किए जाएंगे। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि 30 सितंबर को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में 'इंडिया' गठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी।
नारनौल: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 2 से 8 अक्टूबर तक 'लोकतंत्र बचाओ सप्ताह' के अंतर्गत ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 8 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिलों में 'इंडिया' गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ मिलकर विशाल रोष मार्च आयोजित किए जाएंगे। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि 30 सितंबर को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में 'इंडिया' गठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में चुनावी प्रक्रिया, मतदाता सूचियों में कथित धांधली एवं 'वोट चोरी' जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा कर संयुक्त कार्ययोजना तैयार की गई थी। इसी निर्णय के तहत प्रदेशभर में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

नारनौल में महिला प्रदेशाध्यक्ष पर्ल चौधरी करेंगी नेतृत्व:
अभियान की रूपरेखा साझा करते हुए उन्होंने बताया कि 8 अक्टूबर को होने वाले रोष मार्च से पूर्व 6 अक्टूबर को सभी जिलों में गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ समन्वय बैठक की जाएगी, जिसके बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। 8 अक्टूबर को जिला स्तरीय विरोध मार्च के दौरान निर्धारित स्थलों पर संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए राष्ट्रगान तथा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 (वयस्क मताधिकार) का सार्वजनिक वाचन किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया जाएगा। नारनौल में आयोजित होने वाले विरोध मार्च का नेतृत्व महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा पर्ल चौधरी करेंगी।

About The Author
संबंधित समाचार



