Palwal news- महापड़ाव की तैयारियों के लिए पलवल जिले की कार्यकारिणी ने बैठक करके बनाई रणनीति
राज्य कमेटी के निर्देशानुसार 24 अक्टूबर को लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा के हिसार स्थित आवास पर होने वाले अनिश्चितकालीन महापड़ाव की तैयारियों के लिए पलवल जिले की कार्यकारिणी की बैठक हुई
पलवल । राज्य कमेटी के निर्देशानुसार 24 अक्टूबर को लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा के हिसार स्थित आवास पर होने वाले अनिश्चितकालीन महापड़ाव की तैयारियों के लिए पलवल जिले की कार्यकारिणी की बैठक हुई।
बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान बिजेंद्र चौहान ने की।संचालक जिला सचिव सतपाल सिंह करहाना ने किया। राज्य मुख्य संगठन सचिव योगेश शर्मा, उपमहासचिव राजेश धनकड व राज्य उपप्रधान राकेश तंवर ने महापड़ाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया। योगेश शर्मा राज्य मुख्य संगठन सचिव ने कहा कि कर्मचारी अपने हकों की लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लगातार कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है, जिससे प्रदेशभर के मैकेनिकल वर्करों में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि विभाग में खाली पदों को नियमित करना, पुरानी पेंशन योजना बहाल करना, तकनीकी वेतनमान लागू करना,ग्रुप डी का वेतन मान को बढ़ाकर 18000 करना,ग्रुप डी का प्रमोशन तथा अन्य लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार का रवैया निराशाजनक बना हुआ है। उन्होंने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों को लामबंद किया जाएगा। इसी कड़ी में 10 अक्टूबर जिले की सभी ब्रांच पुन्हाना, झिरका फिरोजपुर, तावटू की आमसभा बुलाई गई है। पदाधिकारियों ने सभी कर्मचारी साथियों से आमसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने और कर्मचारी एकता को मजबूत करते हुए आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।
इस अवसर पर SKS जिला सचिव हरेंद्र देशवाल, जिला चेयरमैन वीरसिंह तेवतिया, जिला कैशियर हंसराज जी, पलवल ब्लॉक सचिव SKS वरुण प्रताप जी, सिंचाई विभाग प्रधान अशोक छौंकर जी, PH मिडकोला भूदेव शर्मा, B &R हथीन प्रधान विकास जी, P.H बलजीत तंवर, महावीर भाटी, डालचंद शर्मा,लालचंद शर्मा,मंगल सिंह,सचिन बघेल,नितिन बैंसला, वीर सिंह,सुंदर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी साथी मौजूद रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



