Panchkula News: लाल-नीली बत्ती वाली कार का 5 किलोमीटर पीछा, 30 हजार का चालान

Desh Rojana
On

यातायात नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ पंचकूला पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार रात डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने अनधिकृत लाल-नीली बत्ती लगी कार का करीब पांच किलोमीटर तक पीछा कर उसे सेक्टर-15 के पास रुकवाया।

पंचकूला: यातायात नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ पंचकूला पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार रात डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने अनधिकृत लाल-नीली बत्ती लगी कार का करीब पांच किलोमीटर तक पीछा कर उसे सेक्टर-15 के पास रुकवाया।

WhatsApp Image 2026-10-08 at 11.57.51 AM

पुलिस के अनुसार, डीसीपी सेक्टर-14 मार्किट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें अस्थायी नंबर प्लेट और अनधिकृत लाल-नीली बत्ती लगी एक कार दिखाई दी। कार में दो युवक सवार थे। डीसीपी ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने कार रोकने के बजाय उसे भगा लिया।

इसके बाद डीसीपी ने कार का पीछा किया और करीब पांच किलोमीटर बाद उसे रुकवा लिया। मौके पर ट्रैफिक थाना प्रभारी को बुलाया गया। जांच में यातायात नियमों की कई उल्लंघनाएं मिलने पर कार चालक का 30 हजार रुपये का चालान किया गया। वाहन को इंपाउंड कर थाना सेक्टर-14 में खड़ा करवाया गया। पुलिस ने कहा कि वाहनों पर अनधिकृत लाल-नीली बत्ती, सायरन, काली फिल्म और अवैध स्टीकर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad