Palwal News: गेस्ट टीचर 10 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र में करेंगे महापड़ाव
न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के बावजूद अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण की मांग पूरी नहीं होने से शिक्षकों में रोष है। इसी मांग को लेकर 10 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र में होने वाले महापड़ाव में प्रदेशभर से अतिथि अध्यापक बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। यह बात हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य प्रधान प्रभु सिंह ने जाट धर्मशाला में अध्यापकों को संबोधित करते हुए कही।
पलवल: न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के बावजूद अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण की मांग पूरी नहीं होने से शिक्षकों में रोष है। इसी मांग को लेकर 10 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र में होने वाले महापड़ाव में प्रदेशभर से अतिथि अध्यापक बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। यह बात हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य प्रधान प्रभु सिंह ने जाट धर्मशाला में अध्यापकों को संबोधित करते हुए कही।
प्रभु सिंह ने कहा कि अतिथि अध्यापकों का नियमितीकरण केवल रोजगार का मुद्दा नहीं, बल्कि न्याय और संवैधानिक दायित्व से जुड़ा विषय है। उच्चतम न्यायालय और पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद सरकार तीन वर्ष की वैध नियमितीकरण नीति लागू करने से पीछे हट रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वेरीफिकेशन के नाम पर अध्यापकों को गुमराह किया जा रहा है और निरस्त 10 वर्ष की नीति लागू करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के नेतृत्व में हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ व सर्व कर्मचारी संघ के सहयोग से कुरुक्षेत्र लघु सचिवालय में 23 जून से अनिश्चितकालीन पड़ाव जारी है। राज्य उपप्रधान महेश तेवतिया ने कहा कि 10 अक्टूबर को हजारों अध्यापक कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। जिला प्रधान उदयराम शास्त्री ने कहा कि 9 अक्टूबर तक सकारात्मक बातचीत नहीं हुई तो महापड़ाव किया जाएगा। जिला प्रधान थान सिंह शर्मा ने सरकार पर वेरीफिकेशन के नाम पर अनर्गल प्रश्न पूछने का आरोप लगाया।

About The Author
संबंधित समाचार



