Palwal news- यू.जी.सी के खिलाफ खून से लिखा ज्ञापन देकर स्वर्ण समाज पलवल ने किया महाआंदोलन का आगाज
यू.जी.सी के विरोध मे खून से लिखा ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु भारत के नाम डी सी पलवल हरियाणा के मार्फत लघु सचिवालय पलवल मे समस्त स्वर्ण समाज पलवल के द्वारा ज्ञापन दिया गया
यू.जी.सी के विरोध मे खून से लिखा ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु भारत के नाम डी सी पलवल हरियाणा के मार्फत लघु सचिवालय पलवल मे समस्त स्वर्ण समाज पलवल के द्वारा डॉ पवन कौशिक (एडवोकेट) तथा वरिष्ठ समाजसेवी नीरज भारद्वाज तथा एडवोकेट ललित मित्तल,जिला ब्रह्माण सभा पलवल कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा,मोहित राणा, रोहित गुर्जर,रोहित,अतुल पराशर,एडवोकेट राहुल पांडे दिल्ली, एडवोकेट विकाश शर्मा, एडवोकेट तीरथ, रवि कौशिक, चंदर प्रकाश, मुकेश धोलागढ़,पंडित ओमी, रवि,मदन मोहन एडवोकेट, सतपाल तुहीराम कॉलोनी, समाज सेवी गुड्डू ठाकुर अन्य स्वर्ण समाज पलवल के वरिष्ट व्यक्तियों की अगवाई मे दिया गया 
ज्ञापन के माध्यम से महामहिम को बताया गया की ugc के हालिया प्रावधानों से पूरा देश विशेष कर स्वर्ण समाज भारत हरियाणा तथा पलवल जिले मे गंभीर चिन्ता का माहौल बना हुआ है तथा रोष व्याप्त है महामहिम से प्रार्थना की गई की ugc जैसे काले कानून को संज्ञान मे लेकर रद्द करने का कार्य करे जिससे समस्त समाज मे आपसी भाई चारा बना रहे और भारत की अस्मिता को कोई ठेस न पहुंचे तथा आश्वसान दिया की हमारा उद्देशय किसी वर्ग या समुदाय का विरोध करना नही है बल्कि समान अवसर योग्यता सामाजिक न्याय तथा संविधान की भावना के अनुरूप एक संतुलित एवम पारदर्शी भावना के अनुरूप एक संतुलित एवम पारदर्शी व्यवस्था की मांग करना है इस अवसर पर dc पलवल ने हमारा खून से लिखा ज्ञापन महामहिम तक पहुंचाने का भरोसा दिया और कहा की जल्द ही पलवल मे चंडीगढ़ की तर्ज पर आंदोलन और ज्ञापन के लिए एक निश्चित जगह उपलब्ध कराई जाएगी इस अवसर पर स्वर्ण समाज पलवल की तरफ से जागरूक व्यक्तियों ने घोषणा अगर सरकार ने काले कानून को रद्द नही किया तो स्वर्ण समाज सड़को पर उतरने को मजबूर होगा डॉ पवन कौशिक ने आहवान किया की जल्द ही पलवल मे स्वर्ण समाज तैयार रहे बड़ा निर्णय जल्द ही लिया जाएगा

About The Author
संबंधित समाचार



