Gurugram News: गुरुग्राम से विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा शुरू, अमित शाह ने युवाओं को सौंपा राष्ट्र निर्माण का संदेश

सिग्नेचर टावर पर स्थापित हुई यात्रा की मशाल; अमित शाह ने कहा- मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष लोकतंत्र के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय

Desh Rojana
On

साइबर सिटी गुरुग्राम से बुधवार को ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राज्य स्तरीय समारोह में यात्रा की मशाल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सौंपी। 

गुरुग्राम: साइबर सिटी गुरुग्राम से बुधवार को ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राज्य स्तरीय समारोह में यात्रा की मशाल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सौंपी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मशाल को युवाओं को सौंपते हुए विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। यात्रा की मशाल सिग्नेचर टावर के पास स्थापित की गई।Amit shah

गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में हजारों युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी लाइव सुना गया। प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी का संदेश दिया गया।Viksit bharat sankalp

‘25 साल लोकतंत्र का स्वर्णिम अध्याय’:

अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का स्वर्णिम और युगांतकारी अध्याय हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में मोदी ने 25 वर्षों तक देश और करोड़ों नागरिकों की सेवा की है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में इन वर्षों में गरीब कल्याण, बुनियादी ढांचे, राष्ट्रीय सुरक्षा और विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण काम हुए। उन्होंने युवाओं से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

युवाओं को सौंपी मशाल:

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम के प्रमुख मार्गों से पैदल यात्रा करते हुए सिग्नेचर टावर के पास मशाल स्थापित की। उन्होंने मशाल युवाओं को सौंपते हुए कहा कि देश और प्रदेश का विकास तभी सार्थक है, जब हर व्यक्ति तक बेहतर सुविधाएं पहुंचें और लोगों का जीवन सुखी व समृद्ध बने। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा संसदीय बोर्ड सदस्य डॉ. सुधा यादव समेत गुरुग्राम के विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा, मानेसर की मेयर डॉ. इंद्रजीत यादव, सीनियर डिप्टी मेयर धर्मबीर भांगरोला, डिप्टी मेयर अनूप भांभू, मानेसर सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, गुरुग्राम महानगर जिलाध्यक्ष अजीत यादव सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इनमें पुलिस आयुक्त शिवास कविराज, निगम आयुक्त प्रदीप दहिया और उपायुक्त उत्तम सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad