Palwal news,- एसवीएसयू की प्रोफ़ेसर पूजा चावला विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में शामिल 

अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने जारी की विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची

Desh Rojana
On

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. पूजा ए. चावला ने इतिहास रच दिया है।शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों के चलते उन्होंने वर्ष 2026 के लिए दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में अपनी जगह बनाई है।

पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. पूजा ए. चावला ने इतिहास रच दिया है।शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों के चलते उन्होंने वर्ष 2026 के लिए दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में अपनी जगह बनाई है। IMG-20261008-WA0026

यह सूची अमेरिका की मशहूर स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी  द्वारा अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक प्रकाशक एल्सवियर के सहयोग से तैयार और जारी की गई है। स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय एजेंसी द्वारा दी गई यह उपलब्धि प्रोफेसर पूजा चावला के निरंतर कठिन परिश्रम, समर्पण और उच्च स्तरीय शोध कार्य का परिणाम है। एसवीएसयू के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने इस उपलब्धि के लिए प्रोफेसर पूजा ए. चावला को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एसवीएसयू अनुसंधान एवं नवाचार को प्रोत्साहित करता है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि वैज्ञानिकों की इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होना अपने आप में गर्व का विषय है।  डॉ. पूजा ए. चावला की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में उत्सव का माहौल है। विश्वविद्यालय की कुलसचिव सुमन वशिष्ठ, डीन प्रोफेसर सुनील के. गर्ग तथा डीन अकादमिक अफेयर्स प्रोफेसर विक्रम सिंह ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपनी इस सफलता पर डॉ. पूजा ए. चावला ने कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार के निरंतर मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और परिसर में शोध के अनुकूल वातावरण प्रदान करने की वजह से ही वह यह मुकाम हासिल कर सकी हैं। प्रोफेसर पूजा ए. चावला ने कहा कि वह भविष्य में भी शोध की दिशा में उत्कृष्ट करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad