Karnal/Nilokheri News: गलत वोट बनने नहीं देंगे, सही वोट कटने नहीं देंगे, संजय भाटिया
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद संजय भाटिया ने स्पषट शब्दों में कहा है कि एस आई आर के दौरान गलत वोट बनने नहीं चाहिए ओर सही वोट कटने नहीं चाहिए इसके लिए हर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं को भी सजग रहना चाहिए ।पत्रकारों के साथ संक्षिप्त बातचीत के दौरान संजय भाटिया ने कहा कि गलत वोट न बने तथा सही वोट न कटे इसके लिए वह स्वयं भी इस पर पूरी नजर रखेंगे।
नीलोखेड़ी: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद संजय भाटिया ने स्पषट शब्दों में कहा है कि एस आई आर के दौरान गलत वोट बनने नहीं चाहिए ओर सही वोट कटने नहीं चाहिए इसके लिए हर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं को भी सजग रहना चाहिए। पत्रकारों के साथ संक्षिप्त बातचीत के दौरान संजय भाटिया ने कहा कि गलत वोट न बने तथा सही वोट न कटे इसके लिए वह स्वयं भी इस पर पूरी नजर रखेंगे।

उन्होंने कहा कि सवाल यह नहीं कि किस मतदाता का वोट किस पार्टी को मिलेगा,सवाल यह है कि सही वोट हर हालत में बनना ही चाहिए ओर बनेगा भी किसानों के बारे प्रश्न पूछे जाने पर संजय भाटिया ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध है ओर इस दिशा में,हरसंभव प्रयास भी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में देश का गौरव तो बढ़ ही रहा है साथ ही सरकार अंतोदय के मूलमंत्र को सकार करने यथा विकसित भारत बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है
संजय भाटिया ने मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण योजनाएं देश के 140 करोड लोगों के लिए हैं न किसी एक तबके के लिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एजेंडा केवल ओर केवल विरोध करना है भले ही वह जन कल्याण या देश के गौरव को बढाने वाली ही योजनाएं क्यों न हो।उन्होंने कहा कांग्रेस विरोध करे विपक्ष का काम है पर जन कल्याण के मुद्दों पर न करे। ई वी एम के दुरुपयोग के आरोप पर उन्होंने कहा खि तमिल नाडू ,हो कर्नाटक हो या हिमाचल या फिर केरल वहां फिर भाजपा कैसे हार जाती अत:कांग्रेस ईवीएम को कौसने की बजाय स्वयं का आकलन करे कि वह हार क्यों रहे हैं। इस अवसर पर विधानसभाध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, विधायक योगेन्द्र राणा एवं भगवान दास कबीरपंथी मुख्य रुप से उपस्थित थे।

About The Author
संबंधित समाचार



