Nuh Mewat News: फिरोजपुर झिरका सीआईए स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, वांछित बदमाश अवैध हथियार सहित गिरफ्तार
आरोपी पर रेवाड़ी, भिवाड़ी, अलवर, पलवल समेत कई जिलों में दर्ज हैं चोरी, गोकशी और आर्म्स एक्ट के करीब 20 मामलें
अपराधियों की धर-पकड़ अभियान के तहत नूंह जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फिरोजपुर झिरका सीआईए स्टाफ की टीम ने एक ऐसे शातिर वांछित अपराधी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न थानों में करीब 20 आपराधिक मामलें दर्ज हैं।
नूंह: अपराधियों की धर-पकड़ अभियान के तहत नूंह जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फिरोजपुर झिरका सीआईए स्टाफ की टीम ने एक ऐसे शातिर वांछित अपराधी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न थानों में करीब 20 आपराधिक मामलें दर्ज हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल पुत्र अकबर निवासी पल्ला, थाना सदर नूंह के रूप में हुई है। सीआईए फिरोजपुर झिरका प्रभारी महेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम थाना सदर नूंह सीमा क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी सूचना मिली कि जिला रेवाड़ी के थाना कसौला में दर्ज एक मामलें में वांछित आरोपी राहुल अवैध हथियार के साथ मौजूद है । सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी कट्टा 315 बोर और दो कारतूस बरामद हुए।
इस संबंध में थाना सदर नूंह में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी राहुल थाना कसौला जिला रेवाड़ी की एफआईआर के मामलें में भी वांछित था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी राहुल का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ थाना सदर नूंह, हथीन पलवल, भिवाड़ी, तिजारा, खैरथल, किशनगढ़ बास अलवर, नीमराना, सेक्टर 58 फरीदाबाद, रोहड़ाई रेवाड़ी, सेक्टर 6 धारूहेड़ा तथा थाना सिटी महेंद्रगढ़ मे गोकशी, चोरी, आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमलें जैसे करीब 20 मामले दर्ज हैं।

About The Author
संबंधित समाचार



