Palwal News: वोट चोर-गद्दी छोड़ो मार्च में इंडिया गठबंधन ने किया प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त का पुतला जलाया

Desh Rojana
On

इंडिया गठबंधन के बैनर तले बृहस्पतिवार को पलवल में वोट चोर-गद्दी छोड़ो मार्च-पास्ट निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए नेशनल हाईवे स्थित किठवाड़ी चौक पहुंचे, जहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया। जिला कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में आयोजित प्रदर्शन की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने की। 

पलवल: इंडिया गठबंधन के बैनर तले बृहस्पतिवार को पलवल में वोट चोर-गद्दी छोड़ो मार्च-पास्ट निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए नेशनल हाईवे स्थित किठवाड़ी चौक पहुंचे, जहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया। जिला कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में आयोजित प्रदर्शन की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने की। प्रदर्शन में हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं पलवल जिले के पर्यवेक्षक जितेन्द्र भारद्वाज मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-10-09 at 1.16.03 AM
कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क, सल्लागढ़ में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मार्च की शुरुआत की।  इस दौरान जितेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव आयोग की निष्पक्षता और विश्वसनीयता सर्वोपरि है, लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त पर निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आंदोलन को और तेज करेगी।

जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कहा कि चुनाव की निष्पक्षता और मतदाता के वोट की पवित्रता लोकतंत्र की बुनियाद है। चुनाव प्रक्रिया को लेकर जनता और विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों का चुनाव आयोग को पारदर्शी एवं तथ्यात्मक जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘वोट चोर-गद्दी छोड़ो’ केवल राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि मतदाता के अधिकारों की रक्षा की आवाज है। प्रदर्शन में प्रेम दलाल, देवेश, सविता कुंडू, पूजा गेरा, शिवदयाल आर्य, डॉ. यशपाल मावई, बदन सिंह, असगर हुसैन, देवेंद्र शर्मा, देवदत्त, रोहित हुसैन, कुलदीप बैंसला, अनूप पाराशर, मुकुल देसवाल, हरेन्द्र डागर, भूपेंद्र नौहवार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad