कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन से पहले सख्ती पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार; कल दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद , ट्रेनें भी हुई कैंसिल
कॉकरोच जनता पार्टी के शनिवार को होने वाले प्रदर्शन को लेकर ज्यादा सख्ती करने पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई।

CJI सूर्यकांत ने कहा- आपको कुछ चीजों को रोकना ही होगा। उन्हें रोकने के लिए सिर्फ उतनी ही कार्रवाई करें जितनी जरूरी हो।
लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल करें। इस बात का हमेशा ध्यान रखा जाना चाहिए।
बता दे कि CJP के कल शनिवार को होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। वहीं नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन आने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें कल रद्द रहेंगी। रेलवे ने इन सभी ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशनों से ही रद्द कर दिया है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



