Palwal/Hodal News: नमकीन फैक्ट्री में हुई कर्मचारी की मौत पर ग्रामीणों ने फैक्ट्री पर विरोध प्रदर्शन कर दिया धरना

फैक्ट्री मालिक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीण

Desh Rojana
On

मोगली नमकीन फैक्ट्री में बने वेस्ट टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से हुई कर्मचारी की मौत के बाद गांव भुलवाना के ग्रामीण और मृतक के परिजन बृहस्पतिवार को नमकीन फैक्ट्री के बाहर विरोध प्रदर्शन कर फैक्ट्री मालिक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर फैक्ट्री के सामने टेंट लगा कर धरने पर बैठ गए और मामले में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारेबाजी की। 

होडल:  मोगली नमकीन फैक्ट्री में बने वेस्ट टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से हुई कर्मचारी की मौत के बाद गांव भुलवाना के ग्रामीण और मृतक के परिजन बृहस्पतिवार को नमकीन फैक्ट्री के बाहर विरोध प्रदर्शन कर फैक्ट्री मालिक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर फैक्ट्री के सामने टेंट लगा कर धरने पर बैठ गए और मामले में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन की खबर मिलते ही होडल थाना पुलिस सहित डीएसपी सुरेश भड़ाना मौके पर पहुंचे और काफी समझाने और न्याय दिलाने का भरोसा देने के बाद ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन बंद किया।

WhatsApp Image 2026-10-09 at 1.13.53 AM (1)
गौरतलब है कि उमराला रोड पर स्थित मोगली नमकीन फैक्ट्री में बने वेस्ट टैंक की सफाई को उतरे दो कर्मचारियों में से गांव भुलवाना निवासी सुरेन्द्र की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई थी। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने फैक्ट्री संचालक और प्रबंधन के खिलाफ बिना सुरक्षा उपकरणों के जबरदस्ती वेस्ट टैंक में मजदूरों को उतारने का आरोप लगाया था। जिसके बाद से ही मृतक के परिजन प्रशासन से न्याय दिलाने की गुहार लगा रहे हैं। बृहस्पतिवार को मृतक के परिजन और गांव के लोग मोगली नमकीन फैक्ट्री पर पहुंचे और फैक्ट्री मालिक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों की मांग थी कि फैक्ट्री मालिक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

भीड़ को उग्र होता देख पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डीएसपी सुरेश भड़ाना मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया डीएसपी सुरेश भड़ाना के आश्वासन के बाद परिजन और ग्रामीण फैक्ट्री के बाहर से वापस गांव चले गए।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad