Palwal News : उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर 21 अक्टूबर को करेंगे जिला स्तरीय बाल महोत्सव का शुभारंभ
चार आयु वर्गों में होंगे जिला स्तरीय मुकाबले
जिला बाल कल्याण परिषद पलवल द्वारा बाल दिवस-2026 के उपलक्ष्य में बच्चों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
जिला बाल कल्याण परिषद पलवल द्वारा बाल दिवस-2026 के उपलक्ष्य में बच्चों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। परिषद द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ये प्रतियोगिताएं 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक जीटी रोड स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम के इंडोर स्टेडियम, पलवल में आयोजित होंगी। 
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर 21 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे जिला स्तरीय बाल महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। जिला बाल कल्याण परिषद की चेयरपर्सन डा. शिवानी छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिताओं के लिए विद्यार्थियों को चार आयु वर्गों में विभाजित किया गया है। प्रथम ग्रुप में पांचवीं कक्षा तक, द्वितीय ग्रुप में छठी से आठवीं कक्षा, तृतीय ग्रुप में नौवीं से दसवीं कक्षा तथा चतुर्थ ग्रुप में 11वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी शामिल होंगे। चतुर्थ ग्रुप के विद्यार्थियों के लिए केवल ग्रुप डांस प्रतियोगिता में भागीदारी निर्धारित की गई है। चेयरपर्सन डा. शिवानी छिल्लर ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन 21 अक्टूबर को ग्रुप डांस, सोलो डांस, क्ले मॉडलिंग, देशभक्ति समूह गीत, पोस्टर मेकिंग, फैंसी ड्रेस, कार्ड मेकिंग तथा सोलो सॉन्ग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। ग्रुप डांस में 8 से 12 प्रतिभागी तथा निर्धारित वर्गों के अनुसार एकल प्रतियोगिताओं में एक प्रतिभागी भाग लेगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए 30 मिनट से लेकर दो घंटे तक का समय निर्धारित किया गया है। चेयरपर्सन डा. शिवानी छिल्लर ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन ऑन द स्पॉट स्केचिंग, ग्रुप डांस, डिक्लेमेशन कॉन्टेस्ट, क्विज प्रतियोगिता, एकांकी/प्ले/थिएटर तथा हिंदी-अंग्रेजी हैंडराइटिंग प्रतियोगिताएं होंगी। डिक्लेमेशन प्रतियोगिता के लिए 3 से 5 मिनट तथा एकांकी/प्ले के लिए 15 से 20 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। चेयरपर्सन डा. शिवानी छिल्लर ने बताया कि प्रतियोगिता के तीसरे दिन बेस्ट ड्रामेबाज, दीया/कैंडल डेकोरेशन, ग्रुप डांस, थाली पूजन/कलश सजावट, फन गेम्स (बालक-बालिका), सोलो डांस, सोलो क्लासिकल, रंगोली, हरियाणवी रागनी (सोलो), सोलो सॉन्ग तथा मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों को अपनी कला, संस्कृति और रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। चेयरपर्सन डा. शिवानी छिल्लर ने बताया कि जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहने वाले बच्चों को 14 नवंबर 2026 को बाल दिवस के अवसर पर उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिषद का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, सांस्कृतिक चेतना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है।

About The Author
संबंधित समाचार



