हरियाणा में स्व-गणना प्रक्रिया 30 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी

30 अप्रैल तक चलेगी स्व-गणना प्रक्रिया, नागरिक ऑनलाइन भर सकेंगे जनगणना विवरण, मई में होगी घर-घर सत्यापन प्रक्रिया

Desh Rojana
On

उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य में स्व-गणना की प्रक्रिया आगामी 30 अप्रैल 2026 तक संचालित की जाएगी।

फरीदाबाद। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य में स्व-गणना की प्रक्रिया आगामी 30 अप्रैल 2026 तक संचालित की जाएगी। उन्होंने कहा कि नागरिक अपने जनगणना संबंधी विवरण आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। यह कदम डिजिटल शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके उपरांत 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण तथा मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा।
डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि नागरिक इसे मोबाइल, टैबलेट अथवा कंप्यूटर के माध्यम से कहीं से भी उपयोग कर सकेंगे। पंजीकरण के दौरान नागरिकों को मोबाइल नंबर और ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करना होगा, डिजिटल मानचित्र पर अपने घर का स्थान चिन्हित करना होगा तथा परिवार के सभी सदस्यों, आवास की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी। जानकारी जमा करने के बाद उन्हें एक यूनिक SE ID प्रदान की जाएगी, जिसका उपयोग बाद में गणना कर्मियों द्वारा सत्यापन के समय किया जाएगा।ayush sinha.jpg (2)
डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि स्व-गणना प्रपत्र में लगभग 33 प्रश्न शामिल होंगे, जिनमें परिवार के सदस्यों का विवरण, मकान का प्रकार (ग्रामीण/शहरी), पेयजल, बिजली, स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाएं, शिक्षा एवं सामाजिक-आर्थिक जानकारी तथा मोबाइल नंबर (अनिवार्य) शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना में इंटरनेट एवं स्मार्टफोन के उपयोग, टीवी, रेडियो, कंप्यूटर/लैपटॉप और वाहन (साइकिल, मोटरसाइकिल, कार) जैसी आधुनिक सुविधाओं से संबंधित जानकारी भी शामिल की जाएगी, जिससे डिजिटल कनेक्टिविटी और जीवन स्तर का अधिक सटीक आकलन संभव हो सकेगा।

डीसी ने जिला के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे आगामी 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें और सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान करें, ताकि राज्य की बेहतर योजना निर्माण, सेवा वितरण में सुधार और समग्र विकास को गति दी जा सके।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

नूंह कंज्यूमर कोर्ट बना आम लोगों के लिए आसान न्याय का जरिया : वाहन, बाइक और इलेक्ट्रॉनिक मामलों में उपभोक्ताओं को राहत, उपभोक्ताओं को मिल रहा त्वरित न्याय, बढ़ा भरोसा।
बरसात से पहले नाले और नालियों और तालाबों की सफाई करवाना सुनिश्चित करें अधिकारी:- धीरेंद्र खड़गटा
पश्चिम बंगाल के अंतिम फेस के चुनाम में आज 142 सीटों पर होगा मतदान, क्या TMC के इस अभेद्य किला को ध्वस्त कर पाएगी BJP .
लोकतंत्र के उत्सव में 'अंधेरा', सोनागाछी की 150 यौनकर्मी वोट से वंचित, प्रशासन के वादे निकले खोखले।
अंगदान की नई क्रांति की सूत्रधार बनीं स्वास्थ्य मंत्री आरती राव