सरकार कर्मचारियों के 22 सूत्रीय मांग पत्र को जल्द करे मंजूर: पिरथी
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर चल रही प्रदेश स्तरीय हड़ताल आज 22वें दिन में प्रवेश कर गई।
गुहला चीका: नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर चल रही प्रदेश स्तरीय हड़ताल आज 22वें दिन में प्रवेश कर गई। हड़ताल की अध्यक्षता कर्मचारी नेता पिरथी राम ने की व मंच का संचालन विजय सिंह द्वारा किया गया। पिरथी राम ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक हरियाणा सरकार अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के 22 सूत्रीय मांग पत्र का समाधान नहीं करती, तब तक हड़ताल लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आज सरकार अन ट्रेंड कर्मचारियों, होमगार्ड, रोडवेज व अन्य की मदद लेकर आग बुझाने का झूठा दिखावा कर रही है, लेकिन वास्तव में इस समय प्रदेश में दमकल गाडिय़ों का भी नुकसान हो रहा है और किसानों का व आमजन का भी काफी नुकसान हो रहा है क्योंकि प्रदेशवासियों को दमकल विभाग की सेवाएं समय पर नहीं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार कर्मचारियों की थोड़ी सी भी हितेषी है, तो सरकार को कर्मचारियों की मांगों का परिपत्र तुरंत जारी करना चाहिए। सर्र्व कर्मचारी संघ के स्थानीय नेता पवन शर्मा कर्मचारीयो को संबोधित करते हुए कहा कि 1 व 2 मई को नगरपालिका, परिषद, निगम के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे, जिसमें सर्व कर्मचारी संघ के साथी बढ़चढ़कर भाग लेंगे। इस अवसर पर धन्नाराम, चिंतो देवी, जगबीर, कुलां राम, गुरदीप, विजय सिंह, राजो व सन्तोष आदि भी मौजूद रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



