डीटीपी की टीम ने राजस्व संपदा शाहबाद में लगभग 7 एकड़ में पनप रही 2 अवैध कालोनियों को किया नष्ट

उपायुक्त के आदेशानुसार प्रशासन ने की कार्रवाई, डीटीपी की टीम ने अवैध कॉलोनी में कच्ची सडक़ों, डीपीसी को किया नष्ट

Desh Rojana
On

जिला नगर योजनाकार की टीम ने उपायुक्त के आदेशानुसार राजस्व संपदा शाहबाद के गांव काकडा व गांव मदनपुर में 2 जगहों पर

शाहाबाद : जिला नगर योजनाकार की टीम ने उपायुक्त के आदेशानुसार राजस्व संपदा शाहबाद के गांव काकडा व गांव मदनपुर में 2 जगहों पर लगभग 7 एकड़ में पनप रही 2 अवैध कॉलोनियों को जिला प्रशासन की मदद से तोड़-फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई।
24 (1)
जिला नगर योजनाकार अधिकारी विक्रम कुमार ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि राजस्व संपदा शाहबाद के  गांव काकडा में लगगभग 5 एकड़ व गांव मदनपुर में लगभग 2 एकड़  में पनप रही 2 अवैध कॉलोनियों को उपायुक्त के आदेशानुसार प्रशासन के सहयोग से तोडफ़ोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई है। डीटीपी विक्रम कुमार ने कहा कि उपायुक्त के आदेशानुसार डयूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ डीटीपी की टीम ने कुरुक्षेत्र में राजस्व संपदा शाहबाद के गांव काकडा व मदनपुर में लगभग 7 में एकड़ बन रही 2 अवैध कॉलोनियों में बनी कच्चा रोड, नेटवर्क, डीपीसी और चारदीवारी  सहित अवैध निर्माण को पीले पंजे से हटाया गया। उन्होंने कहा कि डीटीपी विभाग के पास राजस्व संपदा शाहबाद के गांव काकडा में लगभग 5 एकड़ व गांव मदनपुर में लगभग 2 एकड़ में 2 अवैध कॉलोनियों के पनपने का मामला सामने आया था, जिसके उपरांत विभाग द्वारा भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी कर जरूरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे। परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों ना तो अवैध कालोनियों में किए जा रहें निर्माण को रोका और ना ही विभाग से अनुमति प्राप्त की। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग द्वारा इन अवैध कालोनियों में निर्माण को नष्ट करने का काम किया गया है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad