Kurukshetra/Pehowa News: मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र व गांव देहात को लगातार बनाया जा रहा है मजबूत : तरणदीप सिंह वड़ैच

ग्रामीण विकास को गति देने के लिए मार्केटिंग बोर्ड की बैठक में पास हुए दर्जनों प्रस्ताव

Desh Rojana
On

मार्केट कमेटी के चेयरमैन तरणदीप सिंह वड़ैच ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र व गांव देहात को लगातार मजबूत बनाया जा रहा है।

पिहोवा: मार्केट कमेटी के चेयरमैन तरणदीप सिंह वड़ैच ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र व गांव देहात को लगातार मजबूत बनाया जा रहा है। किसानों की फसल की उचित दाम खरीद सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन पारदर्शी प्रणाली, मार्केटिंग बोर्ड के जरिए किसानों को आपदा के समय वित्तीय सहायता और कृषि यंत्रों पर सब्सिडी सहित विभिन्न ऐसी योजनाएं हैं, जिनसे प्रदेश का किसान समृद्ध हो रहा है। इसके अलावा प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
मार्केट कमेटी के अधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक चेयरमैन तरणदीप सिंह वड़ैच की अध्यक्षता में किसान रेस्ट हाउस में हुई। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में मार्केटिंग बोर्ड द्वारा करवाए जाने वाले विकास कार्यों को स्वीकृति देते हुए पास किया गया।1002680268
चेयरमैन तरणदीप वड़ैच ने बताया कि गांव हेलवा से गुलडेहरा दादा खेड़ा वाली नई सडक़, मुर्तजापुर सरकारी स्कूल से गांव छैलों टकोरन तक नई सडक़, छज्जुपुर फिरनी पर ब्लॉक लगवाने बारे, सैनी प्लाट से गांव बोधनी तक सडक़ की मरम्मत, नई सब्जी मंडी में दुकान नंबर एक से 16 के पीछे ब्लॉक लगाकर पानी निकासी का समाधान करने बारे प्रस्ताव को पास कर बैठक में सहमति दी गई।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास कार्य नीतियों के परिणाम स्वरूप बंगाल जैसे प्रदेश में भाजपा ने इतिहास रचा है। ऐसा ही इतिहास अब पंजाब में भी पार्टी रचने जा रही है। इस मौके पर  मंडी सचिव चंद्र सिंह, अकाउंटेंट सुमित, सतीश भटेड़ी, बलवान चंद, विशाल सौदा सहित कई अधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad