जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की होगी शुरुआत - उपायुक्त अखिल पिलानी

Desh Rojana
On

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अखिल पिलानी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर-तृतीय चरण) चलाया जाएगा।

नूंह: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अखिल पिलानी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर-तृतीय चरण) चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम सूची में दर्ज न हों।IMG-20260209-WA0011
उन्होंने बताया कि इस अभियान के लिए क्वालीफाइंग तिथि 1 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और आवश्यक जानकारी एकत्रित करेंगे। साथ ही मतदान केंद्रों के युक्तिकरण सहित अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं भी पूरी की जाएंगी।
21 जुलाई को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची
जिला निर्वाचन अधिकारी अखिल पिलानी ने बताया कि 21 जुलाई 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। अभियान के तहत 5 जून से 14 जून तक संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा आवश्यक सामग्री वितरित की जाएगी।
इसके उपरांत 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ जिले के सभी मतदान क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कार्य करेंगे। इसी अवधि में मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन संबंधी कार्य भी 14 जुलाई 2026 तक पूर्ण किए जाएंगे।
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ को सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाया जा सके।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad