Palwal News: आयुष विभाग पलवल द्वारा पीटीआई डीपीआई के लिए योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम का शुभारंभ
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियो के तहत् एवं महानिदेशक आयुष हरियाणा हरियाणा योग आयोग जिला उपायुक्त पलवल के निर्देशानुसार पीटीआई तथा डीपीआई प्रशिक्षकों के लिए तीन दिवसीय योग प्रशिक्षक दिवस का शुभारंभ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल में हुआ।
पलवल: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियो के तहत् एवं महानिदेशक आयुष हरियाणा हरियाणा योग आयोग जिला उपायुक्त पलवल के निर्देशानुसार पीटीआई तथा डीपीआई प्रशिक्षकों के लिए तीन दिवसीय योग प्रशिक्षक दिवस का शुभारंभ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल में हुआ।
आयुष विभाग द्वारा योग प्रशिक्षण प्रातः 6:00 बजे से 7:00 तक दिया गया जिसमें शिथिलीकरण अभ्यास, बैठकर किए जाने वाले आसन, पेट के बल किए जाने वाले आसन,प्राणायाम,ध्यान आदि का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षण शिविर में आयुष योग सहायक पवन वशिष्ठ, अभय पाल रावत, नीरज, सीमा गौतम तथा वर्षा ने शिविर में आए हुए सभी पीटीआई डीपीआई को योग अभ्यास संपन्न करवाया। आयुष विभाग द्वारा योग प्रोटोकॉल का भली भांति प्रशिक्षण दिया गया ताकि 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफलतापूर्वक मनाया जा सके। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ हमीदुल्ला ने बताया कि सभी पीटीआई एवं डीपी यहां से तीन दिन से का योग प्रशिक्षण लेने के पश्चात अपने-अपने स्कूलों में सभी विद्यार्थियों को 12वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत योग प्रशिक्षण एवं प्रोटोकॉल करना सुनिश्चित करेंगे। आने वाले दिनों में गांवों में योग जागरण यात्रा भी निकली जाएगी तथा सभी लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों के लिए भी योग प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे।

About The Author
संबंधित समाचार



