Palwal/Hathin News: जिला के आठ स्कूलों को सीएम श्री स्कूलों के रूप में अपग्रेड किया जाएगा

Desh Rojana
On

स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने सोमवार को  कार्यालय पर जन संवाद कार्यक्रम के तहत लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने बिजली,पानी एवं परिवार पहचान पत्र के संदर्भ में मिली शिकायतों के निवारण के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। 

हथीन। स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने सोमवार को कार्यालय पर जन संवाद कार्यक्रम के तहत लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने बिजली,पानी एवं परिवार पहचान पत्र के संदर्भ में मिली शिकायतों के निवारण के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।IMG-20260601-WA0407विधायक ने इस अवसर पर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए जिला के आठ राजकीय स्कूलों को सीएम श्री स्कूलों के रूप में अपग्रेड किया जा रहा है। इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि हथीन विधानसभा क्षेत्र के चार राजकीय स्कूलों राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उटावड, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मलाई , राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्या बहीन एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टीकरी ब्राह्मण को सीएम श्री स्कूलों के रूप में अपग्रेड किया जा रहा है। इसके अलावा जिला में हसनपुर खण्ड के खाम्बी , होडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय औरंगाबाद ,राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भीडूकी  एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विधायक घोड़ी को भी सीएम श्री स्कूलों के रूप में अपग्रेड किया जा रहा है। विधायक मोहम्मद  इसराइल चौधरी ने बताया कि सभी सीएम श्री स्कूलों में  शिक्षा स्तर को आधुनिक और प्रतिस्पर्धा पूर्ण बनाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। अपग्रेड किए गए स्कूलों में सीबीएसई  पाठ्यक्रम  लागू किया जाएगा। निः शुल्क शिक्षा दी जाएगी। सभी स्कूल को एजुकेशनल के रूप में कार्य करेंगें। सभी स्कूलों में डिजिटल और स्मार्ट कक्षाएं लगाई जाएंगी। स्मार्ट क्लासरूम बनाए जाएंगें । विज्ञान ,गणित एवं कंप्यूयर के लिए अत्याधुनिक स्मार्ट लैब स्थापित की जाएगीं। डिजिटल लाइब्रेरी भी स्थापित होगी। इनडोर और आउट डोर खेलों की सुविधाएं  भी होंगीं।
 विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने कहा कि  हथीन क्षेत्र में सर्वांगीण विकास के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad