जनता की समस्याओं के समाधान में गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ करें कार्य : एसडीएम
एसडीएम हरिराम ने उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में सुनी जन समस्याएं
उपमंडल हथीन में बृहस्पतिवार को उपमंडल स्तरीय ‘समाधान शिविर’ का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपमंडल अधिकारी हथीन हरिराम ने की। सरकार के निर्देशानुसार समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है।
हथीन। उपमंडल हथीन में बृहस्पतिवार को उपमंडल स्तरीय ‘समाधान शिविर’ का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपमंडल अधिकारी हथीन हरिराम ने की। सरकार के निर्देशानुसार समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है। समाधान शिविर में राजस्व, नगर पालिका, बिजली, जनस्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। एसडीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं के समाधान में गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भविष्य में भी ऐसे शिविरों में भाग लेकर अपनी समस्याएं जिला प्रशासन के समक्ष रखें।
एसडीएम हरिराम ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन का प्रयास है कि जनता को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, बल्कि उनकी समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर सरलता से हो सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के समाधान शिविर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। समाधान शिविर में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इनमें मुख्य रूप से परिवार पहचान पत्र, पेंशन, राशन कार्ड, बिजली बिल, पेयजल आपूर्ति एवं अन्य जन सुविधाओं से संबंधित शिकायतें शामिल रहीं।

About The Author
संबंधित समाचार



