ई-पोर्टल के माध्यम से किसानों की जमीन छीनना चाहती है सरकारः करण

कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप

Desh Rojana
On

कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री करण दलाल ने कहा कि सरकार किसानों की जमीन जबरन छीनना चाहती है। सरकार इसके बदले में किसानों को 500 से एक हजार गज के उसी जमीन में से प्लाट देगी। सरकार किसानों की करोड़ों की जमीन लूटना चाहती है।

पलवल। कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री करण दलाल ने कहा कि सरकार किसानों की जमीन जबरन छीनना चाहती है। सरकार इसके बदले में किसानों को 500 से एक हजार गज के उसी जमीन में से प्लाट देगी। सरकार किसानों की करोड़ों की जमीन लूटना चाहती है। यह किसानों के साथ सरासर अन्याय है। सरकार के अनुसार जमीन खरीदकर आवासीय, वाणिज्यिक और संस्थागत क्षेत्र बनाए जाएंगे। देश के अंदर जमीन अधिग्रहण एक्ट को नजरअंदाज किया जा रहा है। इस ई पोर्टल के लागू होने के बाद जमीन के दाम नीचे आ जाएंगे। सरकार किसानों को बर्बाद कर देना चाहती है। दलाल बुधवार को अपने निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
karan dalal pic
पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल।
इस दौरान करण सिंह दलाल ने ई-पोर्टल के माध्यम से की जा रही जमीन की खरीद को लेकर भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार पलवल शहर के साथ-साथ खादर, आल्हापुर, अगवानपुर, पातली खुर्द, जोधपुर, रायपुर, धौलागढ़, पृथला, नंगला भीखू, दूधौला, गदपुरी व अन्य गांवों की लगभग 4400 एकड़ उपजाऊ जमीन को जबरन डर और भय का माहौल बना कर बिना मुआवजा दिए पोर्टल पर खरीदने का दुस्साहस करने में लगी हुई है। उन्होंने इसे गैरकानूनी व असंवैधानिक बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस फैसले का जमकर विरोध करेगी। जिले के किसानों के साथ मिलकर रणनीति बनाई जाएगी और लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कि सरकार न तो किसानों की फसल को खरीदने का काम करती है और न ही खराब फसल पर मुआवजा दिया जाता है। बल्कि कभी कीटनाशक, खाद आदि के दाम बढा दिए जाते हैं तो कभी पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा कर खेती को महंगा कर दिया जाता है। इसके बाद भी खाद आदि के साथ खेती के नाम पर अनावश्यक दवाइयों को जबरन किसानों को बेचा जाता है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।