यंग इंडिया स्पोर्ट्स मिशन के तहत पलवल में प्रथम पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 का हुआ भव्य आयोजन

“नशा छोड़ दे युवा”, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने किया युवाओं से आह्वान

Desh Rojana
On

हरियाणा प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यंग इंडिया स्पोर्ट्स मिशन के तहत रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम, आगरा चौक, पलवल (हरियाणा) में प्रथम पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026” का भव्य आयोजन किया गया।

पलवल: हरियाणा प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यंग इंडिया स्पोर्ट्स मिशन के तहत रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम, आगरा चौक, पलवल (हरियाणा) में प्रथम पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026” का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से अनेक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप रिबन काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने प्रतिभागियों से उनका परिचय पूछते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
1000657873
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने अपने संबोधन में  हरियाणा सरकार की खेल नीति (हरियाणा खेल नीति) का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। हरियाणा सरकार द्वारादी जा रही नकद पुरस्कार राशि, सरकारी नौकरियों में आरक्षण, उत्कृष्ट प्रशिक्षण सुविधाएं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेताओं को विशेष सम्मान जैसी योजनाओं से खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहन मिल रहा है। आज हर खेल में हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ियों का डंका बज रहा है और हरियाणा देश में खेलों के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है। उन्होंने कहा कि यदि युवा अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं, तो वे न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज और देश का नाम ऊंचा कर सकते हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
1000657884
खेल राज्य मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं हरियाणा खेल नीति के उद्देश्यों को और अधिक मजबूती प्रदान करती हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की नीतियां केवल बड़े खिलाड़ियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जमीनी स्तर पर छिपी प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को मंच प्रदान करती हैं, जिससे वे अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकें और भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। उन्होंने ने “नशा छोड़ दे युवा” का संदेश देते हुए कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल देता है, जबकि खेल उन्हें अनुशासन, आत्मविश्वास और सफलता की ओर ले जाते हैं। 
पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के दौरान मंच पर विभिन्न गणमान्य अतिथियों एवं आयोजकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों के लिए रॉ, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट जैसी श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए गए। अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी शक्ति और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए खेलों की ओर आकर्षित करना है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला,  पलवल मार्केट कमेटी के प्रधान पंकज विरमानी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
1000657882
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad