palwal news: जन समस्याएं और शिकायतें सुनते समय जनहित को रखें सर्वोपरि : सीईओ जितेंद्र कुमार

सीईओ जितेंद्र कुमार ने गुरुवार को समाधान शिविर में की जन शिकायतों की सुनवाई

Desh Rojana
On

सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन के लिए जनहित सर्वोपरि है। समाधान शिविरों का मूल उद्देश्य भी जनता की तकलीफों और परेशानियों को दूर करना है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी जन समस्याएं सुनते समय जनहित को सर्वोपरि रखें और प्राथमिकता के आधार पर आमजन की शिकायतों का समाधान करें ताकि पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को न्याय मिल सके।

पलवल:  सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन के लिए जनहित सर्वोपरि है। समाधान शिविरों का मूल उद्देश्य भी जनता की तकलीफों और परेशानियों को दूर करना है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी जन समस्याएं सुनते समय जनहित को सर्वोपरि रखें और प्राथमिकता के आधार पर आमजन की शिकायतों का समाधान करें ताकि पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को न्याय मिल सके।
सीईओ जितेंद्र कुमार बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुन रहे थे। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अधिकारी नागरिकों की शिकायतों का गंभीरता के साथ प्राथमिक आधार पर निवारण करें ताकि नागरिकों को अपनी शिकायत के समाधान के लिए बार-बार समाधान शिविर में न आना पड़े। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। समाधान शिविर में सीटीएम प्रीति रावत, डीआरओ बलराज सिंह दांगी सहित अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-05-21 at 9.56.50 PM

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad