Nuh Mewat News:समाधान शिविरों से लोगों को मिल रही त्वरित राहत, शिकायतों का हो रहा प्राथमिकता से समाधान

एसीयूटी अमितेज पॉंगती ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

Desh Rojana
On

समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जा रहा है, जिससे लोगों को सीधे तौर पर राहत मिल रही है। सभी विभाग लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कर रहे हैं तथा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित न रहे।

नूंह: समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जा रहा है, जिससे लोगों को सीधे तौर पर राहत मिल रही है। सभी विभाग लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कर रहे हैं तथा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित न रहे।
एसीयूटी अमितेज पॉंगती ने वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ आमजन की शिकायतें सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
IMG-20260521-WA0094
समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनते एसीयूटी अमितेज पॉंगती एवं उपस्थित अधिकारी।
अधिकारियों ने कहा कि जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर आमजन को त्वरित राहत प्रदान करने में प्रभावी साबित हो रहे हैं। शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में और अधिक तेजी लाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान एक ही दिन में सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतों की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए।
साथ ही अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि शिकायतों का निपटारा तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए, ताकि शिकायतकर्ता को संतोषजनक समाधान मिल सके। एटीआर को पूरी तरह तथ्यात्मक, स्पष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी रणविजय सुल्तानियां, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad