Nuh Mewat News: साइबर ठगी के तीन आरोपी गिरफ्तार, फर्जी रेलवे नौकरी और ऑनलाइन जॉब के नाम पर करते थे ठगी
जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर थाना नूंह और थाना सदर पुन्हाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
नूंह। जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर थाना नूंह और थाना सदर पुन्हाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, साइबर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पहले मामलें में आरोपी नोसाद पुत्र असलम निवासी खेड़ली अलमुद्दीन थाना जुरेहड़ा जिला डीग राजस्थान को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा ई-टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 के तहत साइबर थाना नूंह में मामला दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी असली पहचान छिपाकर लोगों को ऑनलाइन पेन-पेंसिल जॉब, स्टेशनरी बेचने और रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर झांसा देकर ठगी करता था। आरोपी फर्जी सिम कार्डों का इस्तेमाल कर साइबर धोखाधड़ी को अंजाम देता था। दूसरे मामले में पुलिस ने अफरीदी पुत्र मुस्ताक निवासी लुहिंग्याखाला थाना पुन्हाना जिला नूंह को गिरफ्तार किया। आरोपी लोगों को फोन कर खुद को उनका परिचित बताता था और विश्वास में लेकर उनसे पैसे ठग लेता था। इस मामले में भी साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं तीसरे मामले में थाना सदर पुन्हाना पुलिस ने सोकीन पुत्र रहीम बख्श निवासी भूरियाकी थाना सदर पुन्हाना जिला नूंह को देर रात गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक फर्जी मोबाइल फोन और दो फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी फेसबुक पर रेलवे में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम से फर्जी विज्ञापन अपलोड करता था। जरूरतमंद युवक जब उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करते थे तो वह उनसे एडवांस फीस, फॉर्म फीस और अन्य चार्ज के नाम पर पैसे ठग लेता था।
आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा ई-टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 के तहत साइबर थाना नूंह में मामला दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी असली पहचान छिपाकर लोगों को ऑनलाइन पेन-पेंसिल जॉब, स्टेशनरी बेचने और रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर झांसा देकर ठगी करता था। आरोपी फर्जी सिम कार्डों का इस्तेमाल कर साइबर धोखाधड़ी को अंजाम देता था। दूसरे मामले में पुलिस ने अफरीदी पुत्र मुस्ताक निवासी लुहिंग्याखाला थाना पुन्हाना जिला नूंह को गिरफ्तार किया। आरोपी लोगों को फोन कर खुद को उनका परिचित बताता था और विश्वास में लेकर उनसे पैसे ठग लेता था। इस मामले में भी साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं तीसरे मामले में थाना सदर पुन्हाना पुलिस ने सोकीन पुत्र रहीम बख्श निवासी भूरियाकी थाना सदर पुन्हाना जिला नूंह को देर रात गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक फर्जी मोबाइल फोन और दो फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी फेसबुक पर रेलवे में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम से फर्जी विज्ञापन अपलोड करता था। जरूरतमंद युवक जब उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करते थे तो वह उनसे एडवांस फीस, फॉर्म फीस और अन्य चार्ज के नाम पर पैसे ठग लेता था।पुलिस जांच में आरोपी के मोबाइल नंबर के खिलाफ साइबर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज मिली, जिसमें करीब 6,947 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी को आगे की जांच के लिए साइबर थाना नूंह के हवाले कर दिया गया है। नूंह पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, ऑनलाइन जॉब ऑफर, सरकारी नौकरी के विज्ञापन या पैसे से जुड़े किसी लिंक पर बिना जांच भरोसा न करें।

About The Author
संबंधित समाचार



