Palwal/Hodal News: अपनी मांगो को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन
गुरुवार को हरियाणा में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जिसके चलते हसनपुर चौक निकट स्थित पंचायत कार्यालय पर भी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने धरना दिया
होडल: गुरुवार को हरियाणा में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जिसके चलते हसनपुर चौक निकट स्थित पंचायत कार्यालय पर भी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने धरना दिया और धरना प्रदर्शन में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के समर्थन में रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने भी उनका समर्थन किया।
ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने होडल के पंचायती कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया सफाई कर्मचारियों ने बताया कि हरियाणा सरकार और पंचायत विभाग द्वारा ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों को लगातार अनदेखा किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि इतनी अपेक्षा हमने पहले कभी नहीं देखी थी। जो कि अब देखने को मिल रही है। कर्मचारियों द्वारा बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी सरकार की ओर से ना तो हमसे कोई वार्ता की गई और ना ही हमारी मांगे मानी गई। मुख्यमंत्री द्वारा दो बार वेतन बढ़ाने की घोषणा करने के बावजूद भी अभी तक उसे लागू नहीं किया गया है। जबकि शहरी सफाई कर्मचारियों की 2100 रुपये की घोषणा मिल गई। कर्मचारियों ने कहा कि हमारी मांग है कच्चे कर्मचारियों को सरकार जल्द से जल्द पक्का करें, और 400 आबादी वाले क्षेत्र पर एक पक्के कर्मचारी की नियुक्ति हो। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो आगे कदम बढ़ाने के लिए हमारी यूनियन मजबूर हो सकती है।




