Palwal News: पलवल में जनगणना-2027 को लेकर जिला प्रशासन सख्त, एडीसी जितेन्द्र कुमार ने जारी किए निर्देश
भारत की जनगणना 2027 को सुचारू और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पलवल के अतिरिक्त उपायुक्त एवं अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने आदेश जारी कर सभी संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों को जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग देने के निर्देश दिए हैं।
पलवल: भारत की जनगणना 2027 को सुचारू और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पलवल के अतिरिक्त उपायुक्त एवं अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने आदेश जारी कर सभी संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों को जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग देने के निर्देश दिए हैं।.jpeg)
अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार नगर निकायों के पार्षद, ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच और अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों को जनगणना कर्मचारियों की सहायता करनी होगी। साथ ही गांवों के नंबरदारों और स्थानीय अधिकारियों को भी गणना कर्मियों के कार्य को आसान बनाने और जरूरी सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या बाधा को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना अधिनियम 1948 के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। जिला पलवल में यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

About The Author
संबंधित समाचार



