एंटी नारकोटिक सैल द्वारा 2 अलग अलग मामलों में 3 आरोपी काबू
820 प्रतिबंधित नशीली गोलियां व 6.60 ग्राम हेरोइन बरामद।
पुलिस द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशों की अनुपालना करते हुए युवा वर्ग को नशे की चपेट से बचाने के लिए अपराधियों पर निरंतर लगाम कसी जा रही है। जिसके अंतर्गत एंटी नारकोटिक सैल द्वारा 2 अलग अलग मामलों में 3 आरोपियों के कब्जे से 820 प्रतिबंधित नशीली गोलियां व 6.60 ग्राम हेरोइन बरामद बरामद कर ली गई।
कैथल। पुलिस द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशों की अनुपालना करते हुए युवा वर्ग को नशे की चपेट से बचाने के लिए अपराधियों पर निरंतर लगाम कसी जा रही है। जिसके अंतर्गत एंटी नारकोटिक सैल द्वारा 2 अलग अलग मामलों में 3 आरोपियों के कब्जे से 820 प्रतिबंधित नशीली गोलियां व 6.60 ग्राम हेरोइन बरामद बरामद कर ली गई।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एसआई बलराज सिंह की टीम को सांयकालीन गश्त दौरान एक जानकारी मिलने उपरांत ड्रग कन्ट्रोल ऑफिसर चेतन वर्मा, डॉ सचिन मान्डले, डॉ अजय कुमार व डॉ हमिता की टीम ने जनकपुरी कालोनी कैथल में स्थित मेडिकल स्टोर भारत बॉयोकोम पर दबिश दी गई। जहां संदिग्ध जनकपुरी कालोनी कैथल निवासी राजबीर सिंह व गांव जखोली निवासी सुखदेव सिंह मेडिकल स्टोर पर उपस्थित मिले।
जांच दौरान मेडिकल स्टोर से ड्रग कन्ट्रोल आफिसर चेतन वर्मा की टीम ने अल्प्राजोलम के 10 गोलियों के 46 पत्तों से 460 तथा क्लोर्डियाजेपॉक्साइड ट्राइफ्लुओपेराजिन के 10 गोलियों के 36 पत्तों से 360 गोलियां बरामद कर पूछताछ दौरान आरोपी टैबलेट रखने के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। जो ड्रग कंट्रोल ऑफिसर द्वारा प्रतिबंधित नशीली गोलियां बताई गई। जिस बारे आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई रमेश कुमार द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
दूसरे मामले में एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई राजेश कुमार की टीम रात्रिकालीन गश्त दौरान चीका क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना मिली कि चीका निवासी विशाल कुमार आस पास क्षेत्र में नशीला पदार्थ हेरोइन बेचने का कार्य करता हैं जो अभी नशीला पदार्थ हेरोइन बेचने के लिए पेहोवा चीका रोड़ पर बेचने के लिए आने वाला हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत रेडिंग पार्टी गठित कर पेहोवा चीका रोड़ पर छुपाव करते हुए चीका की तरफ से पैदल आए संदिग्ध चीका निवासी विशाल को काबु कर लिया गया। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार बलराज के समक्ष नियमानुसार ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में प्लास्टिक पन्नी से 6.60 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज करके आरोपी को एएसआई राजेश कुमार द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगें, जिनसे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।




