पलवल जिला में जून माह में शुरू होगी एसआईआर प्रक्रिया : एसडीएम भूपेंद्र सिंह
बीएलओ 15 जून से 14 जुलाई तक करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण चरण-3 की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि यह अभियान पूरे हरियाणा सहित पलवल जिला में भी चलाया जाएगा।
पलवल: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण चरण-3 की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि यह अभियान पूरे हरियाणा सहित पलवल जिला में भी चलाया जाएगा। यह अभियान जनगणना की हाउस लिस्टिंग प्रक्रिया के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संचालित किया जाएगा, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाया जा सके। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे तथा आवश्यक फार्म भरवाए जाएंगे।
ये रहेगा विशेष गहन पुनरीक्षण चरण-3 का शेड्यूल :
एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने बताया कि एसआईआर की अर्हता तिथि 1 जुलाई 2026 है। तैयारी एवं प्रिंटिंग कार्य 5 जून से 14 जून 2026 तक किया जाएगा। बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन कार्य 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक, मतदान केंद्रों का पुनर्गठन 14 जुलाई 2026 तक, ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को, दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक, दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 21 जुलाई से 18 सितंबर 2026 तक तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और नागरिकों से एसआईआर में सहयोग की अपील की है ताकि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरा किया जा सके।





