यमुनानगर में हरियाणा कांग्रेस की मासिक समीक्षा बैठक

जिला रेवाड़ी से ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष छावड़ी भी हुए शामिल

Desh Rojana
On

शुक्रवार को हरियाणा कांग्रेस की मासिक समीक्षा बैठक यमुनानगर के जिमखाना क्लब में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में गत माह के दौरान पार्टी की गतिविधियों और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा हुई। बैठक में कई जिलों से पार्टी के जिला अध्यक्ष शामिल हुए, इनमें रेवाड़ी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी का नाम भी शामिल है। नूंह मेवात से पूर्व विधायक शहीदा खान भी इस बैठक में शामिल हुए।

रेवाड़ी/यमुनानगर:  शुक्रवार को हरियाणा कांग्रेस की मासिक समीक्षा बैठक यमुनानगर के जिमखाना क्लब में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। 
इस बैठक में गत माह के दौरान पार्टी की गतिविधियों और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा हुई। बैठक में कई जिलों से पार्टी के जिला अध्यक्ष शामिल हुए, इनमें रेवाड़ी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी का नाम भी शामिल है। नूंह मेवात से पूर्व विधायक शहीदा खान भी इस बैठक में शामिल हुए। मगर इस बैठक में रेवाड़ी शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी शामिल नहीं हुए। 
इस बैठक को लेकर यमुनानगर के जिला अध्यक्ष देवेंद्र ने बताया कि बैठक में पार्टी के कार्यक्रमों और संगठन की मजबूती के लिए चर्चा हुई है। बैठक में शामिल सभी जिला अध्यक्ष इस बात पर सहमत थे कि भाजपा सरकार लोगों के साथ धक्काशाही कर रही है। 
उन्होंने देश रोजाना को बताया कि बैठक में निकाय चुनाव को लेकर किसी भी स्तर की कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने बताया कि इस विषय पर प्रदेश कांग्रेस अलग तौर पर समीक्षा करेगी और सभी कांग्रेसियों को सरकार के खिलाफ एक विकल्प के रूप में खड़ा करने के लिए तैयार करेगी। 
इसी विषय पर कांग्रेस के जिला रेवाड़ी के ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष छावड़ी से जब इस बैठक में हुई चर्चा को लेकर बात की गई तो उन्होंने पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा होने की बात कही। निकाय चुनाव को लेकर इस बैठक में चर्चा होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मामला विचार के लिए नहीं आया। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या रेवाड़ी शहरी अध्यक्ष प्रवीण चौधरी भी मासिक समीक्षा बैठक में शामिल हुए हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि नहीं, वे किसी वजह से नहीं पहुंच सके। 

WhatsApp Image 2026-05-15 at 11.41.16 PM
देश रोजाना के इस संवाददाता ने जब ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष छावड़ी से सवाल किया कि वीरवार को शहरी अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संगठन के लोगों का साथ नहीं मिलने और कुछ लोगों के उनको ब्लैकमेल करने का खुलासा किया था, इसके जवाब में सुभाष छावड़ी ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस मेरी जानकारी में नहीं। उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रवीण ने इन लोगों के नाम भी बताए हैं, इस पर प्रवीण चौधरी की ओर से इस संबंध में दिल्ली में पार्टी मंच पर इन लोगों की लिखित जानकारी देने और पार्टी हाइकमान से पार्टी के खिलाफ निकाय चुनाव में काम करने वालों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का आग्रह करने की बात कही। इसके ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी ने कहा कि आज देर शाम 10 - 11 बजे बाद रेवाड़ी पहुंचूंगा, कल मिलेंगे। 
उन्होंने यह भी बताया कि अगर निकाय चुनाव में कुछ लोगों ने पार्टी के खिलाफ काम किया है तो पार्टी जरूर समीक्षा बैठक बुलाएगी। उन्होंने कहा कि हम भी जिला स्तर पर बैठक बुलाएंगे मगर पार्टी प्रदेश हाइकमान के आदेश मिलने के बाद ही ऐसा होगा। 
उधर यमुनानगर की कांग्रेस की मासिक समीक्षा बैठक में शामिल होने को लेकर जब रेवाड़ी शहरी अध्यक्ष प्रवीण चौधरी से उनके मोबाइल पर कॉल कर संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि मुझे कहीं जाना पड़ गया। मैं अपनी बात दिल्ली जाकर पार्टी मंच पर जल्द रखूंगा। 
फिलहाल कांग्रेस में निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद पार्टी प्रत्याशियों के प्रदर्शन और जिला स्तर पर पार्टी के खिलाफ जाकर दूसरे दल के प्रत्याशियों की मदद करने के मामले में समीक्षा बैठक कब और कहां बुलाई जाएगी, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। उधर रेवाड़ी शहरी अध्यक्ष प्रवीण चौधरी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुए खुलासे के बाद भाजपा के लोग भी कांग्रेस की हार पर चटकारे ले रहे हैं। लोगों के अनुसार अब पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव और पूर्व विधायक चिरंजीव राव की राजनीति और रेवाड़ी के लोगों पर कमजोर होती पकड़ भी शक के दायरे में आने लगी है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad