नूंह पुलिस ने दो हजार रुपये के इनामी आरोपी कासम निवासी सौंख को नूंह की खोरी चौकी पुलिस ने दबोचा ।

Desh Rojana
On

नूंह पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए दो हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार आरोपी की पहचान कासम पुत्र दीन मोहम्मद निवासी गांव सौंख थाना सदर नूंह तथा वर्तमान निवासी कुलावट थाना टपूकड़ा राजस्थान के रूप में हुई है ।

मेवात: नूंह पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए दो हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार आरोपी की पहचान कासम पुत्र दीन मोहम्मद निवासी गांव सौंख थाना सदर नूंह तथा वर्तमान निवासी कुलावट थाना टपूकड़ा राजस्थान के रूप में हुई है । आरोपी राजस्थान के झुंझुनूं जिले के थाना सिंघाना में वर्ष 2013 के दर्ज मुकदमा में वांछित चल रहा था। यह मुकदमा आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम तथा गोवंश अधिनियम के तहत दर्ज है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था तथा न्यायालय द्वारा उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। साथ ही राजस्थान पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर दो हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। गुरुवार को तावड़ू सदर थाना क्षेत्र में सूचना के आधार पर खोरी पुलिस चौकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया । गिरफ्तारी के बाद संबंधित थाना सिंघाना जिला झुंझुनूं पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। नूंह पुलिस लगातार अन्य राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर अपराधियों की धरपकड़ में सहयोग कर रही है । उन्होंने कहा कि इससे पहले भी राजस्थान पुलिस सहित अन्य राज्यों की पुलिस टीमों को अपराधियों की गिरफ्तारी में सहयोग दिया गया है और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

WhatsApp Image 2026-05-15 at 11.22.53 PM

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad