यमुना पैंटून पुल पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

बृज चौरासी कोस परिक्रमा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर रहेगा विशेष ध्यान

Desh Rojana
On

बृज चौरासी कोस परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा यमुना नदी स्थित मुर्तजाबाद पैंटून पुल पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इस संबंध में अतिरिक्त जिलाधीश जितेंद्र कुमार द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 16(।) एवं 17(॥) के तहत आदेश जारी किए गए हैं।

पलवल:  बृज चौरासी कोस परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा यमुना नदी स्थित मुर्तजाबाद पैंटून पुल पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इस संबंध में अतिरिक्त जिलाधीश जितेंद्र कुमार द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 16(।) एवं 17(॥) के तहत आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार 17 मई 2026 से 26 मई 2026 तक मुर्तजाबाद स्थित यमुना पैंटून पुल पर दिन के समय तहसीलदार होडल अनिल कुमार तथा रात्रि के समय लोक निर्माण विभाग होडल के उपमंडल अभियंता राम निवास को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार इसी रूट पर 27 मई से 05 जून तक दिन के समय नगर परिषद होडल के कार्यकारी अभियंता सतपाल और रात्रि के समय में होडल के नायब तहसीलदार दलबीर सिंह दुग्गल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। इसी क्रम में 06 जून से 16 जून तक दिन के समय इसी स्थान पर डब्ल्यूएस डिविजन पलवल के कार्यकारी अभियंता मोहित वशिष्ठï को और रात्रि के समय हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड पलवल के एसडीओ देव रतन को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। नियुक्त अधिकारी निर्धारित अवधि के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का कार्य करेंगे। आदेशों के तहत ड्यूटी मजिस्ट्रेट को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के अंतर्गत कार्यपालक मजिस्ट्रेट की शक्तियां प्रदान की गई हैं। वहीं एसडीएम होडल को इस संपूर्ण व्यवस्था का ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

WhatsApp Image 2026-05-16 at 12.00.07 AM

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad