करनाल सीएम फ्लाइंग की टीम ने हरिद्वार रोड पर कुराड फार्म के पास केमिकल वाले पानी से भरे 13 ट्रैक्टर ट्रैंकर पकडे
आरटीओ स्टाफ ने सभी ट्रैक्टर ट्रैंकरों के चालान करके किये इंपाउंड, प्रदूषण विभाग के स्टाफ ने लिये ट्रैंकरों से पानी के सैंपल
करनाल सीएम फ्लाइंग की टीम ने वीरवार रात को हरिद्वार रोड पर कुराड फार्म के आस पास फैक्टरियों से केमिकल वाला पानी ट्रैक्टर ट्रैंकरों में भरकर ड्रेन में डालने वालो के खिलाफ अभियान चलाया। टीम में सीएम फ्लाइंग के
करनाल सीएम फ्लाइंग की टीम ने वीरवार रात को हरिद्वार रोड पर कुराड फार्म के आस पास फैक्टरियों से केमिकल वाला पानी ट्रैक्टर ट्रैंकरों में भरकर ड्रेन में डालने वालो के खिलाफ अभियान चलाया। टीम में सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर अनिस मलिक, एसआई राज सिंह व सुभाष, एएसआई विरेंद्र, जोगेंद्र व रमेश के अलावा आरटीओ व प्रदूषण विभाग का स्टाफ और स्थानीय पुलिस मौजूद रही। टीम ने रात को कई घंटे की कार्रवाई के बाद फैक्टरियों से केमिकल वाला पानी भरे हुए 13 ट्रैक्टर ट्रैंकरों को पकडा और आरटीओ स्टाफ ने सभी ट्रैक्टर ट्रैंकरों के चालान करके इंपाउंड कर लिया।
प्रदूषण विभाग द्वारा ट्रैंकरों से केमिकल वाले पानी के सैंपल लिये गये और पानी में केमिकल मिलता है तो नियमानुसार कार्रवाई होगी। सीएम फ्लाइंग ने पहली बार इतनी संख्या में ट्रैक्टरों ट्रैंकरों को पकडा है। इंस्पेक्टर अनिस मलिक ने बताया कि उनको कुराड फार्म के आसपास कई फैक्टरी मालिकों द्वारा अपने केमिकल वाले पानी को ट्रैक्टर ट्रैंकरों द्वारा ड्रेन में डाले जाने की शिकायतें मिल रही थी। सभी 13 ट्रैक्टर ट्रैंकरों के चालान करके जब्त कर लिये गये है और भविष्य में कार्रवाई जारी रहेगी। बताया जा रहा है कि पकडे गये ट्रैक्टर चालकों से पूछताछ की तो उन्होने बताया कि वे 6 फैक्टरियों से यह पानी भरकर लेकर आये थे। वहीं सीएम फ्लाइंग के डीएसपी पवन वत्स भी शुक्रवार को पुरी टीम के साथ कुराड फार्म के पास पहुंचे और जिन 6 फैक्टरियों से रात को 13 ट्रैक्टर ट्रैंकर चालक केमिकल वाला पानी भर कर लेकर आये थे, उन फैक्टरियों मे जाकर प्रदूषण विभाग स्टाफ द्वारा पानी के सैंपल लिये जा रहे है। इंस्पेक्टर अनिस मलिक ने बताया कि यदि टैंकर वाले व फैक्टरी वाले पानी के सैंपल मैच होगे तो प्रदूषण विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा।




