पानीपत के नीरज भाटिया की एक करोड़ की संपत्ति जब्त

कोरेक्स सिरप मामले में ईडी ने की कार्रवाई I पानीपत ,बिजेंद्र सिंह

Desh Rojana
On

जम्मू सब जोनल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड में पार्टनर नीरज भाटिया की पीएमएलए एक्ट 2002 के तहत

जम्मू सब जोनल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड में पार्टनर नीरज भाटिया की पीएमएलए एक्ट 2002 के तहत एक करोड़ की संपत्ति जब्त की है। जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई जम्मू नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा कफ सिरप मामले में सोमवार को की है।

SC-NCB

जिसमें नीरज भाटिया, निकेत कंसल और उनके सहयोगियों पर कोरेक्स और कोडीन खांसी सिरप की दवा को अवैध रूप से नशे के रूप में आपूर्ति करने के आरोप लगाए गए थे। ईडी की जांच में पता चला कि कंपनी द्वारा 2018 से 2024 के दौरान बड़ी मात्रा में दवा एसएस इंडस्ट्रीज, कंसल इंडस्ट्रीज, नोवेटा फार्मा, कंसल फार्मास्यूटिकल्स और एनके फार्मास्यूटिकल्स को भेजी गई थी। ये सभी निकेत कंसल के लोगों की बताई गई है। इसी में एक पार्ट श्रीनगर निवासी रईस अहमद भट्ट तक भी पहुंचा, जिसके यहां से एनसीबी ने जनवरी 2024 में भारी मात्रा में खांसी सिरप जब्त किए थे। जांच के दौरान फरवरी 2025 में ईडी ने नीरज भाटिया और निकेत कंसल के आवासों पर छापेमारी कर 32 लाख रुपये और 1.61 करोड़ रुपए के आभूषण जब्त किए थे। आगे की कार्रवाई में विभाग ने कंपनी की पानीपत स्थित जमीन को भी अचल संपत्ति के रूप में शामिल कर लिया। बता दे कि पानीपत के वरिष्ठ भाजपा नेता नीतिसेन भाटिया के माडल टाउन स्थित आवास  पर 13 फरवरी 2025 को ईडी की टीम ने रेड की थी।  ईडी की टीम उनके घर से 3 बड़े बॉक्स और एक थैले में सामान भरकर ले गई थी। इनमें क्या-क्या सामान था, इसको लेकर ईडी ने कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी थी।

 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad