डीसी अभिषेक मीणा और एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने जिलावासियों को दी बधाई

जिले की आमजनता, चुनाव पार्टियां और सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले जवान बधाई के पात्र

Desh Rojana
On

एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देशन में 10 मई को नगर निकाय आम चुनाव और पंचायती राज उपचुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व स्वतंत्र ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिला रेवाड़ी पुलिस द्वारा तैयार की गई ठोस कार्ययोजना परिणाम स्वरुप जिला रेवाड़ी में नगर निकाय व पंचायती राज उपचुनाव चुनाव पूर्णतः शांतिपूर्ण संपन्न हुए है। मतदाताओं ने निर्भीक होकर शांतिपूर्ण माहौल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 रेवाड़ी: एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देशन में 10 मई को नगर निकाय आम चुनाव और पंचायती राज उपचुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व स्वतंत्र ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिला रेवाड़ी पुलिस द्वारा तैयार की गई ठोस कार्ययोजना परिणाम स्वरुप जिला रेवाड़ी में नगर निकाय व पंचायती राज उपचुनाव चुनाव पूर्णतः शांतिपूर्ण संपन्न हुए है। मतदाताओं ने निर्भीक होकर शांतिपूर्ण माहौल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि नगर निकाय व पंचायती राज उपचुनाव के मद्देनजर जिला रेवाड़ी में करीब 1100 पुलिसकर्मी व होमगार्ड्स की ड्यूटी लगाई गई। साथ ही पुलिस की एक अतिरिक्त कंपनी को भी अलग से तैनात किया गया। नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा क्षेत्र की 20 लोकेशन पर स्थित 47 वल्नरेबल, क्रिटिकल बूथों, 4 इंटरस्टेट नाकों पर सामान्य से अधिक पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं जिला में कुल 27 पेट्रोलिंग पार्टी ड्यूटी पर तैनात रही। प्रत्येक क्षेत्र में डीएसपी रैंक के नोडल पुलिस अधिकारी लगाए गए जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि चुनाव प्रक्रिया उचित व पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के साथ सम्पन्न हो। साथ ही जिले की 25 इआरवी (डायल-112 वाहन), 45-राइडर्स, दुर्गा शक्ति व क्विक रिस्पांस टीम तैनात रही।

WhatsApp Image 2026-05-10 at 9.22.08 PM (1)
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा।

नगर परिषद रेवाड़ी में कुल 35 लोकेशन पर स्थित 99 बूथ पर, नगर पालिका धारूहेड़ा में कुल 14 लोकेशन पर स्थित 27 बूथ पर व पंचायत राज उपचुनाव कुल 4 लोकेशन पर स्थित 7 बूथ पर मतदाताओं ने अपने मतदान का प्रयोग निर्भय होकर किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने स्वयं जिला उपायुक्त श्री अभिषेक मीणा के साथ फील्ड में उतरकर नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। 
उन्होंने कहा कि जिला रेवाड़ी में कहीं भी कोई भी हिंसक घटना नहीं हुई और चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने पर उन्होंने रेवाड़ी जिला वासियों को कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए बधाई दी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad